DIY Scrub: आज के समय में हर किसी की चाह होती है कि उसकी स्किन हमेशा शाइनी, मुलायम और साफ रहे. लेकिन प्रदूषण, धूल-मिट्टी, पसीना और खराब लाइफस्टाइल के कारण चेहरे की चमक चली जाती है और कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगती है. इसमें एक समस्या है ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की. इससे अधिकतर लोग परेशान रहते हैं. ये छोटे-छोटे दाने अक्सर नाक, ठुड्डी के पास देखने को मिलते हैं. ये खूबसूरती में फीकापन तो डालते ही हैं, साथ में इनसे छुटकारा पाना भी काफी मुश्किल हो जाता है. इन्हें हटाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको चावल के ऐसे स्क्रब के बारे में बताने जा रहेे हैं, जो ब्लैकहेड्स-व्हाइटहेड्स को साफ कर, त्वचा को फ्रेश बनाएंगे.
चावल का स्क्रब बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- चावल
- कच्चा दूध
- गुलाब जल

कैसे करें तैयार?
- इस स्क्रब को बनाने के लिए थोड़े से चावलों को मिक्सर में हल्का पीस लें. ध्यान रहे कि आपको चावलों का पाउडर नहीं बनाना है.
- इसके बाद पीसे हुए चावलों में कच्चा दूध मिक्स करें.
- अब इन दोनों चीजों में गुलाब जल डालें और सबको अच्छे से मिक्स कर लें. आप स्क्रब बनकर तैयार हो जाएगा.
कैसे करें इस्तेमाल?
इस होममेड स्क्रब को ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स वाली जगह पर लगाएं और फि्र हल्के हाथों से मसाज करें. इसके बाद गुनगुने पाने से फेस को धो लें. फिर मॉइस्चराइजर जरूर लगा लें. इससे स्किन पर जमी गंदगी, धूल-मिट्टी साफ होगी और ब्लैकहेड्स-व्हाइटहेड्स धीरे-धीरे साफ हो जाएंगे.
क्यों है फायदेमंद?
स्क्रब में मौजूद चावल के दाने स्किन पर जमी गंदगी को साफ करते हैं. साथ ही कच्चा दूध स्किन को मुलायम रखने में मदद करता है और गुलाब जल त्वचा को ठंडक देता है. साथ ही इससे चेहरे पर फ्रेशनेस भी बनी रहती है.
यह भी पढ़ें: DIY Face Serum: अपराजिता के फूलों से बनाएं होममेड फेस सीरम, सिर्फ 2 चीजों से आएगा चेहरे पर नेचुरल ग्लो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं