Shoes Storage Tips: घर में अगर जगह कम हो और सामान ज्यादा हो तो व्यवस्थित ढंग से और सलीके से सामानों को रखा जाए तो वह एडजस्ट हो जाते हैं. अगर हम जूते-चप्पल की बात करें तो घर में जूते चप्पल कहां रखें अक्सर (tips how to arrange footwear) यह समझ में नहीं आता है. कई बार शू रैक में जूते-चप्पल भर जाते हैं तो फिर बाकी बचे जूते-चप्पलों (shoes storage tips) के लिए दूसरी जगह ढूंढनी पड़ती है. लेकिन अगर हम इन्हें सहेज कर किसी एक जगह रखे तो कम जगह में ही हम ज्यादा सामान रख सकते हैं. अगर अगर आपको भी समझ में नहीं आ रहा कि जूते-चप्पल कैसे रखें, कहां रखें तो हम कुछ ट्रिक (shoe rack) बता रहे हैं जिनकी मदद आप ले सकते हैं.
भीगे अखरोट खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, दिल से लेकर दिमाग होगा मजबूत

Photo Credit: Pexels
ये ट्रिक आएंगे आपके काम
जब कभी जूते चप्पल खरीद कर लाएं तो उनके डिब्बे को फेंके नहीं, ये डिब्बे बड़े काम की चीज होती हैं. आप घर में जितने भी जूते चप्पल खरीदकर लाएं उनके डिब्बे को सहेजकर रखें और बाहर से जब भी आएं तो अपने जूते-चप्पल को उन्हीं में रखें.
इसके लिए आपको कुछ काम करना पड़ेगा. आप इन डिब्बों को टेप की मदद से अच्छी तरह से कोनों पर और इसके ढक्कन को चिपका दें. जिससे ये मजबूत हो जाएंगे और लंबे समय तक चल पाएंगे. डिब्बे की एक सिरे को काट सकते हैं, जिससे फुटवियर को आसानी से रखा जा सके. किसी बड़े कागज के गत्ते या कार्टन को लें और इन डिब्बों को खड़ा करके उसमें सेट कर दें. सारे जूते चप्पल को इन्हीं डिब्बों में रख लें और कार्टन में फुटवियर के डिब्बे में सेट करें.
अब जो डिब्बा आपने रखा है यह देखने में अच्छे लगे इसके लिए डिब्बे को किसी मार्बल पेपर से ढक दें. इन्हें ऊपर एक किसी कोने में रख दें, अगर जगह कम पड़ रहा हो तो सोफे के नीचे भी रख सकते हैं.
वास्तु के अनुसार जूते और चप्पल घर या कमरे की दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें. यह दिशा पृथ्वी तत्व से संबंधित है. उन्हें उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से बचें, इसे ध्यान और प्रार्थना के लिए पवित्र स्थान माना जाता है. गंदे जूते घर में नकारात्मक ऊर्जा ला सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं