Walnuts Benefits For Health: अखरोट (Walnut) खाने के कई फायदे हैं. लेकिन अगर इसे आप भिंगो कर खाते हैं तो इसका फायदा ज्यादा मिलता है. रोजाना अखरोट खाने से स्किन (Skin) के साथ आपका हेल्थ भी ठीक रहेगा. इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं. अखरोट में कैल्शियम, (Calcium) सेलेनियम, आयरन, कॉपर, मैग्नीशियम, फास्फोरस और ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रोटीन मिलता है. ये सारे ऐसे पोषक तत्व हैं जिनका हमारे बॉडी में होना जरूरी है. तो आइए जान लेते हैं कि भीगे हुए अखरोट को खाने के वो पांच फायदे क्या हैं.
आपके बॉडी पॉश्चर को ठीक करेंगे ये 4 योगासन, पूरे शरीर को मिलेगा फायदा
हड्डियां मजबूत होती हैं
अखरोट को भिगो कर खाने से हड्डियां मजूबत होती हैं. लेकिन ध्यान रहे कि इसे भिगो कर खाना है. अखरोट में पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसको रोज खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है. अगर आप रोज सुबह भीगे हुए अखरोट खाते हैं तो इसमें पाए जाने वाला अल्फा-लिनोलेनिक एसिड हड्डियों को मजबूत करता है.
हार्ट को ठीक रखे
अखरोट आपके हार्ट को ठीक रखता है. भीगे अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड मिलता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा देता है. अगर आप नियम से रोज भीगे हुए अखरोट खाएंगे तो हार्ट प्रॉब्लम का खतरा कम किया जा सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

याददाश्त बढ़ जाती है
अखरोट को अगर आप भिगो कर खाते हैं तो इसमें पाए जाने वाले प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, आयरन जैसे कई पोषक तत्व हमारे दिमागी विकास और याददाश्त बढ़ाने में मददगार होते हैं. अगर आप किसी बात को जल्दी भूल जाते हैं या फिर आपको लगता है कि भूलने की आदत हो गई है तो रोज सुबह भीगे हुए अखरोट खाना शुरू कर दें.
मोटापा कम कर सकते हैं
भीगे अखरोट खाने से मोटापा कम किया जा सकता है. जो लोग मोटे हैं उन्हें भीगे हुए अखरोट खाने चाहिए, ताकि मोटापा कम हो सके. इसलिए रोज सुबह उठकर भीगे अखरोट खाने की आदत डाल लें. अखरोट में फाइबर और प्रोटीन बहुत ज्यादा मात्रा में मिलता है. यह मोटापा कम करने में अहम भूमिका निभाता है. अगर आप भीगे हुए अखरोट खाते हैं तो इससे पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है और आपको भूख का एहसास नहीं होता है.
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कारगर
जिन्हें ब्लड शुगर की परेशानी है वे भीगे हुए अखरोट खाएंगे तो उन्हें इसे कंट्रोल करने में मदद मिलेगी. ब्लड शुगर की परेशानी से जूझ रहे लोग भीगे हुए अखरोट खाएं तो उन्हें इसका बेहद फायदा मिलेगा. अखरोट खाने से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है. सुबह दो भीगे हुए अखरोट खाएं, इससे आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेगा.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं