Kapde Dhote Samay Kitna Detergent Dale: जब भी हम कपड़े धोते हैं, तो डिटर्जेंट का इस्तेमाल जरूर करते हैं, लेकिन कई बार साफ- सुथरे कपड़े पहनने के बाद भी शरीर में खुजली और इरिटेशन होने लगती है और कपड़ों से डिटर्जेंट की गंध भी आती है. वहीं ज्यादातर लोगों लगता है कि जरूरत से ज्यादा झाग में कपड़े धोना ही बेस्ट है, लेकिन ऐसा नहीं है. ऐसे में आइए जानते हैं, कि आखिर कपड़े धोते समय कितनी मात्रा में डिटर्जेंट डालना सही है.
डिटर्जेंट की सही मात्रा के लिए गाइड:
जरूरत से ज्यादा डिटर्जेंट डालने का नुकसान | Harmful Effects of Using too Much Detergent
सबसे पहले आपको बता दें, अगर आप जरूरत से ज्यादा झाग में कपड़े धोते हैं और सोचते हैं कि यही बेस्ट है, तो ऐसा नहीं है. दरअसल इससे कपड़ों और स्किन को काफी नुकसान पहुंच सकता है, क्योंकि जरूरत से ज्यादा डिटर्जेंट का उपयोग करने से कपड़ों और मशीन के अंदर डिटर्जेंट के अवशेष जमा हो जाते हैं, जिससे कपड़े कड़े हो जाते हैं. यही नहीं स्किन को भी एलर्जी होने लगती है और स्किन में भी जलन (चकत्ते) होने लगते हैं.
इसी के साथ जरूरत से ज्यादा डिटर्जेंट का इस्तेमाल करने से मशीनों में फफूंद, दुर्गंध और समय से पहले यांत्रिक खराबी आ जाती है और मशीन के अंदर गंदगी जमा हो जाती है, जिससे कपड़े साफ धुलने की बजाय और भी गंदे हो जाते हैं.
कितनी मात्रा में डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना सही है? | How much Detergent is Appropriate to Use?
- अगर आप मशीन में कपड़े धो रहे हैं, तो मीडियम साइज लोड के कपड़ों के लिए, आमतौर पर 2 बड़े चम्मच डिटर्जेंट या 30 से 60 मिलीलीटर लिक्विड डिटर्जेंट पर्याप्त होता है.
- वहीं अगर आपके कपड़े ज्यादा गंदे हैं और आप हेवी लोड 5 किलो तक है, तो 3 से 4 टेबल स्पून डिटर्जेंट या 90 मिलीलीटर लिक्विड डिटर्जेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं अगर इतने डिटर्जेंट के इस्तेमाल के बाद भी आपको कपड़ों में डिटर्जेंट की गंध आती है, तो 20 से 25 प्रतिशत तक डिटर्जेंट की मात्रा कम कर सकते हैं.
- इसी के साथ आपको बता दें, अगर आप ऐसे क्षेत्र में रहते हैं, जहां का पानी काफी हार्ड है, तो आपको थोड़ी अधिक मात्रा में डिटर्जेंट की आवश्यकता हो सकती है, जबकि जहां का पानी सॉफ्ट होता है, वहां डिटर्जेंट की आवश्यकता कम होती है.
इसे भी पढ़ें: 7 फुट के गेट को 24 सेकंड में टाप गई 92 साल की बुजुर्ग महिला, अल्जाइमर की थी शिकार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं