Source of vitamin d : कामकाज से फुर्सत मिलने के बाद लोग घर परिवार वालों से बातचीत और सुख-दुख बांटने के बजाए फोन पर समय बिताना ज्यादा पसंद करने लगे हैं. अधिकतर लोग पूरा दिन बिस्तर पर लेटे -लेटे रील और शॉर्ट वीडियो देखने में निकाल देते हैं, जिसका सेहत पर खराब असर पड़ता है, क्योंकि शरीर की गतिविधियां कम हो गई हैं. वहीं ई कॉमर्स की डोर टू डोर सेवाओं ने भी लोगों को और आलसी बना दिया है. लोगों का बाहर निकलना कम हो गया है. कुछ लोगों को तो सूरज देखे महीने बीत जाते हैं, जिसके कारण विटामिन डी की कमी की चपेट में आ रहे हैं, इसलिए रोजाना सूर्य की रोशनी शरीर को मिलना बहुत जरूरी है, नहीं तो कम उम्र में बुढ़ापा महसूस होने लगेगा, लेकिन कितनी देर तक धूप में बैठने से विटामिन डी शरीर को मिल जाएगा, यह जान लेना आपके लिए ज्यादा जरूरी है, क्योंकि ज्यादा देर धूप सेंकने से त्वचा संबंधी (Skin problem) परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है.
क्या आप भी रोटी को तवे की बजाए सीधे गैस की आंच पर सेंकती हैं, तो जानिए इसके नुकसान !
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
कितनी देर धूप में बैठने से मिलती है विटामिन डी

- गर्मी के मौसम में सुबह 8 बजे से पहले 20 से 25 मिनट धूप सेंक लीजिए. इस दौरान सूर्य का तापमान कम होता है. इससे शरीर को भऱपूर विटामिन डी मिल जाएगी. जबकि सर्दी के मौसम में लगभग 2 घंटे धूप में बैठना चाहिए तब जाकर कहीं शरीर में विटामिन डी अवशोषित हो पाएगा.

- असल में पोषक तत्वों के अवशोषण के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी होती है, खासकर कैल्शियम और फॉस्फेट. ये दोनों ही चीजें दांत और हड्डी को मजबूती प्रदान करती हैं. इसलिए विटामिन डी की कमी कमजोर मांसपेशियों, रिकेट्स और ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या को जन्म देती हैं.
उम्र के अनुसार विटामिन डी

Photo Credit: iStock
- 0 से 12 महीने नवजात को-10 एमसीजी (400 आईयी)
-1 से 13 साल तक के बच्चे को- 15 एमसीजी (600 आईयू)
- 14 से 18 साल के लोगों के लिए - 15 एमसीजी (600 आईयू)
-19 से 17 साल के आयु के लिए -15 एमसीजी (600 आईयू)
- 71 साल से ज्यादा लोगों को 20 एमसीजी (800 आईयू)
- गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिला को -15 एमसीजी (600 आईयू) की आवश्यकता होती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
मलाइका अरोड़ा और गुरु रंधावा का नया गाना लॉन्च, साथ में सेल्फी लेते आए नजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं