लौंग का इस्तेमाल लगभग हर भारतीय रसोई में किया जाता है. चाय का स्वाद बढ़ाने से लेकर सर्दी-जुकाम और दांत दर्द जैसी छोटी-मोटी परेशानियों में भी लौंग को काफी फायदेमंद माना जाता है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि लौंग के पौधे की पत्तियां भी उतनी ही गुणकारी होती हैं. गार्डनिंग एक्सपर्ट तारुण चोपड़ा के अनुसार, लौंग के पौधे की पत्तियों में भी लगभग वही गुण पाए जाते हैं जो इसके फल यानी लौंग में होते हैं. ऐसे में आप चाहें तो अपने घर पर लौंग का पौधा लगा सकते हैं. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इस पौधे को लगाने और देखभाल करने का सही तरीका-
घर में कैसे लगाएं लौंग का पौधा?
गार्डनिंग एक्सपर्ट तारुण चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वे बताते हैं, पौधे में लौंग आने में करीब 4 से 5 साल का समय लग जाता है. ऐसे में आप चाहें, तो इसके पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इसके पौधे को बहुत अधिक देखभाल की भी जरूरत नहीं होती है.
कहां लगाएं लौंग का पौधा?तारुण चोपड़ा के मुताबिक, लौंग के पौधे को हमेशा ऐसी जगह लगाना चाहिए, जहां पूरी गर्मी आती है. इस पौधे को 20° C से 40° C का तापमान पसंद होता है.
कैसी होनी चाहिए पौधे की मिट्टी?मिट्टी की बात करें तो लौंग के पौधे के लिए अच्छी जल निकासी वाली, उपजाऊ और दोमट मिट्टी सबसे बेहतर मानी जाती है. मिट्टी में कंपोस्ट या पीट मॉस जैसी जैविक खाद मिलाने से पौधे की अच्छी ग्रोथ होती है. ऐसी मिट्टी चुनें जिसमें रेत या चिकनी मिट्टी का बराबर मिश्रण हो.
बीज लगाने का सही तरीकालौंग का पौधा लगाने के लिए हमेशा ताजे बीज का इस्तेमाल करें. सूखे बीज आसानी से अंकुरित नहीं होते. बीज को मिट्टी की ऊपरी परत में लगाएं. शुरुआत में गमले को ऐसी जगह रखें जहां 3 से 6 घंटे तक हल्की धूप मिले. मिट्टी को हमेशा हल्का नम रखें, लेकिन उसमें ज्यादा पानी जमा न होने दें.
पौधे की देखभाल कैसे करें?लौंग के छोटे पौधों को नियमित पानी की जरूरत होती है. जब भी मिट्टी सूखी लगे, तब पानी दें. साल में कम से कम दो बार जैविक खाद, कंपोस्ट या फिश मील डालने से पौधा स्वस्थ रहता है और तेजी से बढ़ता है. इसके अलावा, समय-समय पर पौधे की जांच करते रहें. अगर कोई शाखा सूख जाए या खराब दिखे तो उसे काट दें.
यह भी पढ़ें- World Emoji Day 2026: 90% लोगों को गलत पता होता है इन Emoji का मतलब, आज जान लें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं