- हल्दी के दाग इस तरह करें साफ.
- कुछ चीजें आएंगी काम.
- बेकिंग सोडा भी कर सकते हैं इस्तेमाल.
Washing Tips: भारतीय घरों में हल्दी के बिना सब्जी का स्वाद और रंग दोनों फीके ही माने जाते हैं. हल्दी डालने पर सब्जी को जो सुनहरा रंग मिलता है उसे देखकर ही खाने की इच्छा बढ़ जाती है. लेकिन, यही सब्जी जब सफेद शर्ट (White Shirt) या कुर्ते आदि पर गिरती है तो उसपर पीला धब्बा बनकर चमकने लगती है. इस पीली हल्दी के दाग को हटाने के चक्कर में कई बार लोग कपड़े को ही इतना घिस देते हैं कि उसके रेशे निकल आते हैं. वहीं, मनपसंद कपड़े पर दाग लगने के बाद उसे बाहर पहनना मुश्किल हो जाता है और उससे पोछे का काम लेना पड़ता है. लेकिन, ऐसे कई वॉशिंग टिप्स और घरेलू उपाय हैं जो कपड़ों से हल्दी के दाग (Turmeric Stains) झट से हटा देते हैं, कैसे, आप खुद ही जान लीजिए.

कपड़ों से कैसे हटाएं हल्दी के दाग | How To Remove Turmeric Stains From Clothes
सिरका
कपड़ों से सब्जी और हल्दी के दाग हटाने के लिए सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता है. एक चम्मच लिक्विड डिटर्जेंट और एक चम्मच ही सफेद सिरका (White Vinegar) लेकर मिला लें. इसमें आधा लीटर पानी मिलाएं. अब इस घोल में रूई या कोई कपड़ा डुबोएं और दाग लगे कपड़े को सामने बिछाकर स्पॉट ट्रीट करें. स्पॉट ट्रीट करने के लिए सिर्फ हल्दी के दाग को ही इस तैयार लिक्विड से घिसना शुरू करें. कपड़े पर इस मिश्रण को तबतक मलें जबतक दाग हट ना जाए.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

हल्दी के दाग छुड़ाने में नींबू भी मदद कर सकता है. एक नींबू लें और उसे हल्दी के दाग पर निचौड़कर तकरीबन आधा घंटा रखा रहने दें. आधे घंटे बाद कपड़े को डिटर्जेंट के घोल में डालकर धोएं. दाग साफ हो जाएगा.
ग्लिसरिनदाग हटाने के लिए कपड़े को सामने रखें. किसी चम्मच की मदद से कपड़े पर लगी सब्जी को हटाएं और टिशू की मदद से हल्दी के दाग (Haldi ke daag) को साफ करें. अब ग्लिसरिन को दाग पर डालें और उंगलियों से हल्का थपथपाएं. एक घंटे तक ग्लिसरिन को दाग पर लगाए रखें. इसके बाद कपड़े को डिटर्जेंट के पानी में डुबाएं और धोकर सुखा लें. कोशिश करें कि दाग ताजा हो तभी आप यह नुस्खा आजमा लें.
टूथपेस्टहल्दी के दाग हटाने में टूथपेस्ट का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. इसके लिए टूथपेस्ट को दाग पर मलें और कुछ देर रखे रहने के बाद धो लें. दाग अब भी नजर आए तो टूथपेस्ट में बेकिंग सोडा (Baking Soda) मिलाकर कपड़े पर लगाएं.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं