विज्ञापन

Homemade Face Wash: केमिकल नहीं, किचन की इन चीजों से बनाएं नेचुरल फेसवॉश, स्किन रहेगी साफ और सॉफ्ट

Homemade Face Wash Recipe: आजकल के समय हर कोई अपनी स्किन का ध्यान रखने लगा है. लोग चाहते हैं कि उनका चेहरा हमेशा साफ, फ्रेश और चमकदार दिखे. इसके लिए लोग तरह-तरह के फेसवॉश इस्तेमाल करते हैं. घर पर बना ये फेस वाश त्वचा को बिना नुक्सान पहुंचाए आपकी स्किन को कई फायदे दे सकता है.

Homemade Face Wash: केमिकल नहीं, किचन की इन चीजों से बनाएं नेचुरल फेसवॉश, स्किन रहेगी साफ और सॉफ्ट
How To Make Homemade Face Wash
AI

How To Make Homemade Face Wash: आजकल स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना हर किसी की लाइफ का हिस्सा बन चुका है. लोग चेहरे को साफ और ग्लोइंग रखने के लिए तरह-तरह के फेसवॉश इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कई बार ये केमिकल वाले प्रोडक्ट्स स्किन को ड्राई (Dry Skin) या डैमेज भी कर सकते हैं. ऐसे में अगर आप कुछ सिंपल और सुरक्षित तरीका ढूंढ रहे हैं, तो घर पर बना फेसवॉश आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है. इसे बनाने के लिए आपको किसी महंगी चीज की जरूरत नहीं पड़ेगी, किचन में आसानी से मिलने वाली चीज़ों से इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. 

होम मेड फेसवाश बनाने के लिए सामग्री- (Ingredients For Making Home Made Facewash)

  • 2 चम्मच बेसन
  • 1 चम्मच दही
  • 1 चुटकी हल्दी
  • थोड़ा सा गुलाब जल

होम मेड फेसवाश बनाने की विधि- (How To Make Home Made Face Wash)

  1. सबसे पहले एक साफ बाउल लें और उसमें बेसन डालें. अब इसमें दही मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें.
  2. इसके बाद इसमें चुटकी भर हल्दी डालें और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें. ध्यान रखें कि पेस्ट ज्यादा पतला या ज्यादा गाढ़ा न हो.
  3. अब इस तैयार पेस्ट को चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं. एक से दो मिनट तक धीरे-धीरे मसाज करें ताकि स्किन की गंदगी अच्छे से साफ हो जाए.
  4. इसके बाद साधारण पानी से चेहरा धो लें और हल्के हाथ से पोंछ लें.

यह भी पढ़ें- आमतौर पर हमें सिर्फ काले, भूरे, सुनहरे, लाल या फिर सफेद बाल ही देखने को मिलते हैं, जानिए इसके पीछे की दिलचस्प वजह

कैसे करें इस्तेमाल? (How To Use Home Made Face Wash)

इस फेसवॉश का इस्तेमाल आप रोजाना या हफ्ते में 3 से 4 बार कर सकते हैं. यह आपकी स्किन को साफ करने के साथ-साथ उसे सॉफ्ट और फ्रेश भी बनाता है. खासकर गर्मियों में यह काफी राहत देता है क्योंकि यह स्किन को ठंडक भी पहुंचाता है.

इन बातों का रखें ध्यान 

अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव (Sensitive) है, तो इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट (Patch Test) जरूर करें. हल्दी की मात्रा बहुत ज्यादा न रखें, क्योंकि इससे चेहरे पर हल्का पीलापन आ सकता है. अगर किसी तरह की जलन महसूस हो, तो तुरंत चेहरा धो लें.

घर पर बना यह फेसवॉश न सिर्फ आपकी स्किन को नेचुरल तरीके से साफ करता है, बल्कि लंबे समय तक उसे हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने में भी मदद करता है.

Watch Video: Bharti Taneja के बताए फेस पैक्स से दूर होगी चेहरे की चिपचिपाहट और टैनिंग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com