विज्ञापन

Home Decor Tips: घर के लिए अपना रहे हैं सोशल मीडिया के इंटीरियर ट्रेंड्स? पहले जान लीजिए ये जरूरी बातें

अगर आप अपने घर में सोशल मीडिया ट्रेंड के अनुसार इंटीरियर डिजाइन करवाने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. आज हम आपको इसी के बारे में जरूरी टिप्स देने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...

Home Decor Tips: घर के लिए अपना रहे हैं सोशल मीडिया के इंटीरियर ट्रेंड्स? पहले जान लीजिए ये जरूरी बातें
होम डेकॉर टिप्स
Photo Credit: NDTV

Home Decor Tips: हम अक्सर जब अपना सोशल मीडिया स्क्रोल कर रहे होते हैं, तब अचानक हमारे फीड में कुछ ऐसी खूबसूरत तस्वीरें आ जाती हैं जो तुरंत हमारा ध्यान खींच लेती हैं. उन्हें देखते ही मन में ख्याल आता है, काश मैं भी अपने घर को ऐसा बना पाता. लेकिन इसके साथ ही एक और सवाल भी उठता है कि क्या सोशल मीडिया के इंटीरियर ट्रेंड्स को असल जिंदगी में अपनाना असल में संभव है. ऐसे में अगर आप भी अपने घर के इंटीरियर के लिए सोशल मीडिया ट्रेंड्स अपनाना चाह रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको इंटीरियर डिजाइनिंग के लिए जरूरी टिप्स बताने जा रहे हैं. इसकी जानकारी एक्सपर्ट और द ओपुलेंस इंटीरयर डिजाइन स्टूडियो की फाउंडर प्रियंका सिन्हा ने दी है. आइए जानते हैं...

ट्रेंड के अनुसार कलर

आज के समय में सोशल मीडिया की मदद से हम अपने घर को अपनी पसंद के अनुसार खूबसूरत बना सकते हैं. एक्सपर्ट के अनुसार क्रिस्प लाइन्स, स्टेटमेंट वॉल्स, सॉफ्ट वॉर्म टोन और नेचुरल कोजी ट्रेंड्स काफी फेमस हो रहे हैं. अक्सर बेज (Beige), वॉर्म और अर्थी ब्राउन जैसे कलर को ज्यादा लोग पसंद कर रहे हैं. इन रंगों का इस्तेमाल दीवारों, फर्नीचर, कुशन और छोटी-छोटी सजावटी चीजों में किया जा सकता है.

सोशल मीडिया नेटवर्क कितने सक्सेसफुल?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर सोशल मीडिया ट्रेंड असल जीवन में सक्सेसफुल नहीं होता है. उदाहरण के लिए, अगर कोई छोटे घर में बड़ा सोफा लगाने की कोशिश करता है, तो इससे जगह कम पड़ सकती है और घर असुविधाजनक लगने लगता है. यही कारण है कि इंटीरियर डिजाइनिंग में केवल खूबसूरती ही नहीं, बल्कि कम्फर्ट का भी ध्यान रखना जरूरी होता है. किसी भी ट्रेंड को अपनाते समय ये देखना चाहिए कि वो देखने में खूबसूरत होने के साथ-साथ रोजमर्रा के उपयोग के लिए भी कंफर्टेबल हो.

बजट का रखें ध्यान

एक्सपर्ट के अनुसार बजट भी इंटीरियर डिजाइनिंग का एक जरूरी हिस्सा है, जिसे लोग अक्सर सोशल मीडिया ट्रेंड्स को फॉलो करते समय नजरअंदाज कर देते हैं. कई बार किसी डिजाइन को पूरी तरह कॉपी करने के चक्कर में ऐसे सामान खरीद लिए जाते हैं, जो बाद में किसी काम के नहीं रहते.

यह भी पढ़ें: घर में मच्छर बहुत ज्यादा हो तो क्या करें? मच्छर किस गंध से नफरत करते हैं

यह भी पढ़ें: Old Glass Bottles DIY: कबाड़े में न दें कांच की बोतलें, घर के लिए बना लें खूबसूरत चीजें, जानिए 4 शानदार हैक्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com