विज्ञापन

Home Decor Items: कांच की चूड़ियों से घर को दें रॉयल लुक, कम बजट में करें महंगी डेकोरेशन जैसा कमाल

Home Decor Idea: घर को सजाने के लिए हमेशा महंगी चीजें खरीदना ही जरूरी नहीं है, बल्कि आप घर पर पड़ी कांच की चूड़ियों का इस्तेमाल कर भी घर को रॉयल लुक दे सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

Home Decor Items: कांच की चूड़ियों से घर को दें रॉयल लुक, कम बजट में करें महंगी डेकोरेशन जैसा कमाल
Home Decor: घर पर रखी कांच की चूड़ियों का होम डेकोर में इस्तेमाल करें.

Handmade Home Decor: घर सजाना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन महंगे डेकोर आइटम्स हर बार खरीदना आसान नहीं होता. ऐसे में होम डेकोर में अगर आप कुछ यूनिक, क्रिएटिव और बजट-फ्रेंडली आइडिया ढूंढ रहे हैं, तो कांच की चूड़ियां आपके बहुत काम आ सकती हैं. अक्सर हम पुरानी या टूटी चूड़ियों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन यही चूड़ियां आपके घर की दीवारों को नया और आकर्षक लुक दे सकती हैं. खास बात ये है कि इनसे की गई सजावट देखने में बेहद खूबसूरत और महंगी लगती है, जबकि खर्च बहुत कम आता है. आइए जानते हैं 5 आसान ट्रिक्स, जिनसे आप कांच की चूड़ियों से अपने घर की दीवारों को खास बना सकते हैं.

कम बजट में घर की दीवार सजाने के तरीके | Ways to Decorate Home Walls on a Low Budget

1. वॉल हैंगिंग बनाएं

पुरानी चूड़ियों को धागे या रस्सी में जोड़कर आप शानदार वॉल हैंगिंग बना सकते हैं. इसमें आप अलग-अलग रंगों की चूड़ियों का इस्तेमाल करें ताकि दीवार पर रंगीन और अट्रैक्टिव इफेक्ट आए. चाहें तो इसमें छोटे-छोटे घंटियां या मोती भी जोड़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 1 हजार रुपये में बनाएं अपना लिविंग रूम 5-स्टार होटल जैसा! जानिए स्मार्ट सजावट के जबरदस्त टिप्स

Latest and Breaking News on NDTV

2. मिरर फ्रेम सजाएं

अगर आपके घर में साधारण शीशा है, तो उसके फ्रेम को कांच की चूड़ियों से सजा दें. चूड़ियों को गोल-गोल काटकर या पूरा इस्तेमाल करके फ्रेम के चारों ओर चिपकाएं. इससे आपका सिंपल मिरर एकदम डिजाइनर पीस बन जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

3. दीया या कैंडल होल्डर डेकोरेशन

कांच की चूड़ियों से आप दीवार पर छोटे-छोटे कैंडल होल्डर डिजाइन बना सकते हैं. इन्हें गोल पैटर्न में लगाकर बीच में दीया या टी-लाइट रखें. जब रोशनी जलेगी, तो दीवार पर खूबसूरत छाया बनेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI Image

4. आर्ट फ्रेम तैयार करें

एक साधारण फोटो फ्रेम लें और उसमें चूड़ियों को अलग-अलग पैटर्न में चिपकाकर एक आर्ट पीस तैयार करें. इसमें आप मंडला डिजाइन या फ्लावर पैटर्न बना सकते हैं. यह आपके लिविंग रूम या बेडरूम को खास बना देगा.

5. दीवार पर क्रिएटिव पैटर्न बनाएं

अगर आप थोड़ा एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं, तो चूड़ियों को सीधे दीवार पर अलग-अलग शेप में चिपकाएं, जैसे फूल, सूरज या ज्योमेट्रिक डिजाइन. इससे आपकी दीवार एकदम यूनिक और इंस्टाग्राम-फ्रेंडली लगेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI Image

कुछ जरूरी टिप्स

  • चूड़ियों को चिपकाने के लिए मजबूत गोंद (फेविकोल या ग्लू गन) का इस्तेमाल करें.
  • रंगों का सही कॉम्बिनेशन चुनें.
  • ज्यादा भारी डिजाइन न बनाएं, सिंपल लुक ज्यादा एलिगेंट लगता है.

कांच की चूड़ियां सिर्फ हाथों की शोभा नहीं बढ़ातीं, बल्कि आपके घर को भी खूबसूरत बना सकती हैं. थोड़ी सी क्रिएटिविटी और मेहनत से आप बिना ज्यादा खर्च किए अपने घर को नया और आकर्षक लुक दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें: सुबह 20 मिनट का ये योग रूटीन गायब कर देगा शरीर की अकड़न! फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने के लिए 5 आसन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com