विज्ञापन

1 हजार रुपये में बनाएं अपना लिविंग रूम 5-स्टार होटल जैसा! जानिए स्मार्ट सजावट के जबरदस्त टिप्स

Living Room Decor: कुछ DIY आइडियाज आपके कमरे को नया और लग्जरी फील दे सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार तरीके, जिनसे आपका लिविंग रूम भी बन सकता है स्टाइल और सुकून का परफेक्ट कॉम्बिनेशन.

1 हजार रुपये में बनाएं अपना लिविंग रूम 5-स्टार होटल जैसा! जानिए स्मार्ट सजावट के जबरदस्त टिप्स
Living Room Decor: सिर्फ 1000 रुपये में आप अपने घर को 5-स्टार होटल जैसा बना सकते हैं.

Living Room Decor Ideas: हर कोई चाहता है कि उसका लिविंग रूम सुंदर, आरामदायक और स्टाइलिश लगे, ठीक वैसे जैसे किसी 5-स्टार होटल का लाउंज. लेकिन, अक्सर लोग सोचते हैं कि इसके लिए हजारों या लाखों रुपये खर्च करने पड़ेंगे. सच तो यह है कि थोड़ी सी समझदारी, क्रिएटिविटी और सही प्लानिंग से आप सिर्फ 1000 रुपये में अपने लिविंग रूम का लुक पूरी तरह बदल सकते हैं. छोटे-छोटे बदलाव, सही रंगों का चुनाव और कुछ DIY (खुद से बनाए गए) आइडियाज आपके कमरे को नया और लग्जरी फील दे सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार तरीके, जिनसे आपका लिविंग रूम भी बन सकता है स्टाइल और सुकून का परफेक्ट कॉम्बिनेशन.

ये भी पढ़ें: थाईलैंड की थाई मसाज का जादू, बॉडी रिलैक्स, BP, शुगर कंट्रोल - जानिए क्यों दीवानी है दुनिया और क्या होती है फीस

कम बजट में लिविंग रूम को 5-स्टार होटल जैसा कैसे बनाएं?

1. कुशन और कवर से दें नया लुक

पुराने सोफे को बदलने की जरूरत नहीं है. बस नए कुशन कवर खरीदें. 200-300 रुपये में 2-3 आकर्षक कवर मिल जाते हैं. हल्के और कंट्रास्ट रंग चुनें. पैटर्न वाले कवर से रिच लुक आता है. यह छोटा बदलाव पूरे कमरे की वाइब बदल देता है.

2. फेयरी लाइट्स से बनाएं होटल जैसा माहौल

होटल्स में सॉफ्ट लाइटिंग बहुत मायने रखती है. 150-200 रुपये में फेयरी लाइट मिल जाती है. इसे टीवी यूनिट या पर्दों के पास लगाएं. रात में यह बहुत सुकूनभरा माहौल बनाती है. कम खर्च में प्रीमियम एंबियंस तैयार.\

ये भी पढ़ें: IPL 2026: मैच का मजा भी और फिटनेस का तड़का भी, हर ओवर के बीच करें ये 3 आसान एक्सरसाइज

Latest and Breaking News on NDTV

3. DIY वॉल डेकोर से बढ़ाएं स्टाइल

खाली दीवारें रूम को बोरिंग बनाती हैं. पुराने फोटो फ्रेम या प्रिंटेड पोस्टर लगाएं. पिंटरेस्ट या गूगल से प्रिंट निकालकर फ्रेम करें. कुल खर्च आएगा लगभग 200-300 रुपये. दीवारें बनेंगी आपकी पर्सनैलिटी का आईना.

4. छोटे पौधे जोड़ें ताजगी के लिए

ग्रीनरी हमेशा लग्जरी फील देती है. 100-150 रुपये में छोटे इनडोर प्लांट मिल जाते हैं. मनी प्लांट या सुकुलेंट अच्छे विकल्प हैं. पुराने कप या बाउल में भी रख सकते हैं. कम बजट में नेचुरल और फ्रेश लुक.

ये भी पढ़ें: ​क्या प्याज खाने के बाद आती है मुंह से बदबू, तो किचन में मौजूद इन देसी चीजों से पाएं छुटकारा

5. पर्दों या रनर से करें बदलाव

अगर नए पर्दे महंगे लगें, तो छोटा बदलाव करें. टेबल रनर या पतला कपड़ा इस्तेमाल करें. रंगों का मेल रखें. 200 रुपये में अच्छा फैब्रिक मिल सकता है. रूम में तुरंत एलिगेंस आ जाता है.

6. खुशबू और साफ-सफाई का जादू

5-स्टार होटल सिर्फ दिखते ही नहीं, महकते भी हैं. 50-100 रुपये की खुशबूदार मोमबत्ती या रूम फ्रेशनर लें. रोज हल्की सफाई रखें. चीजों को व्यवस्थित रखें. साफ-सुथरा और खुशबूदार रूम हमेशा लग्जरी लगता है.

लिविंग रूम को शानदार बनाने के लिए बड़ा बजट जरूरी नहीं, बल्कि स्मार्ट सोच जरूरी है. सिर्फ 1000 रुपये में आप छोटे-छोटे बदलाव करके अपने घर को 5-स्टार होटल जैसा बना सकते हैं.

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Living Room Decor, Luxury Home Decor On A Budget, Smart Decor Tips, Hotel-style Living Room, Affordable Luxury Interior Design, How To Make Living Room Look Like Hotel, 5-star Hotel Interior Design Ideas, Luxury Living Room Decor Ideas, Budget-friendly Hotel-style Decor, Transform Living Room Into Hotel Lobby
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com