Holi 2022: रंगों का त्योहार आने वाला है. वैसे तो त्योहारों पर कई तरह की तैयारियां की जाती हैं लेकिन होली रंगों का त्योहार है इसलिए इसकी लिस्ट में सबसे पहला नाम होली (Holi 2022) के रंगों का आता है. वैसे तो होली पर बाजारों में ढेर सारे रंग-बिरंगे गुलाल आपको आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन वो आपकी स्किन के लिए सुरक्षित नहीं हैं. आर्टिफिशियल गुलाल में केमिकल्स मौजूद होते हैं जो स्किन में जलन, एलर्जी और ड्राइनेस की समस्या पैदा कर सकते हैं. तो इस होली घर की रसोई में मौजूद चीजों से बनाए हर्बल गुलाल (Herbal Gulal) और अपनी स्किन का ख्याल रखते हुए रंगों के इस त्योहार का लुत्फ उठायें.
होली पर घर में बनाएं हर्बल गुलाल | Make Herbal Gulal at Home on Holi

लाल रंग के गुलाल (Red Gulal) के लिए आप लाल चंदन के पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये आपकी त्वचा के लिए अच्छा है और आमतौर पर इसका इस्तेमाल फेस पैक में किया जाता है. या फिर आप लाल ऑर्गेनिक गुलाल बनाने के लिए गुड़हल के फूलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इन्हें सुखाकर पाउडर बना लें. इसकी मात्रा बढ़ाने के लिए आप इसमें आटा मिला सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पीला ऑर्गेनिक गुलाल बनाने के लिए हल्दी पाउडर को किसी भी आटे (चना, चावल, गेहूं) में 1:2 के अंतर में मिला लें. यह मिश्रण स्किन के लिए अच्छा है. हल्दी को अक्सर फेस पैक या फेस मास्क के लिए इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि यह स्किन के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है.
आप पीले रंग के फूल भी ले सकते हैं, जैसे गेंदा, अमलटस और पीले गुलदाउदी. इन्हें सुखा लें और फिर इन्हें पीसकर महीन पाउडर बना लें. इसकी मात्रा बढ़ाने के लिए कोई भी आटा डाल सकते हैं.
होली में केसरिया या ऑरेंज कलर का ऑर्गेनिक गुलाल (Organic Gulal) बनाने के लिए आप पीले नारंगी मेपल के पेड़ की पत्तियों को लेकर उन्हें सुखा लें. अब इन्हें पीसकर महीन पाउडर बना लें. इसके लिए आप संतरे के सिंदूर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
लंबे समय तक टिके रहने वाले हरे गुलाल के लिए आप मेंहदी पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसकी क्वांटिटी बढ़ाने के लिए और हरे रंग का एक ब्राइट शेड देने के लिए इसे किसी भी आटे के साथ मिलाएं. नहीं तो गुलमोहर के पेड़ या गेहूं के पौधे की पत्तियों का इस्तेमाल करें. इन्हें सुखाकर बारीक पीस लें और धूमधाम से होली मनाएं.
मैजेंटा गुलाल बनाने के लिए आप एक कप पानी में चुकंदर के कुछ टुकड़े उबाल लें या आप चुकंदर के टुकड़ों को पानी में भी रख सकते हैं और पिंक कलर का होने के लिए इसे कुछ घंटों के लिए छोड़ दें. सूखा पाउडर बनाने के लिए चुकंदर को पीसकर पेस्ट बना लें और धूप में सूखने दें. इसे बेसन या गेहूं के आटे के साथ मिलाएं और इस्तेमाल करें. इसके अलावा गुड़हल का फूल एक और अच्छा विकल्प है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर और शिवानी दांडेकर शादी के बंधन में बंधे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं