Healthy Tips: वर्तमान समय में खानपान का विशेष ख्याल रखा जाता है. कहते हैं खाने में साग- सब्जियों का ज्यादा उपयोग करना चाहिए. लेकिन, देखा गया है कि लोग ज्यादा पैकेट बंद और जो आसानी से बन जाता उसे खाना पंसद करते हैं. जाने-अनजाने लोग उन चीजों का सेवन करते हैं जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित होती हैं. आजकल लोग ब्रेड , मक्खन और रिफाइंड ऑयल का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं जोकि सेहत के लिए हानिकारक है. इन फूड्स से कई बीमारियां भी देखने को मिलती हैं, जैसे मोटापा, दिल का दौरा पड़ना और स्ट्रोक आदि. ICMR का कहना है कि इन खाद्य पदार्थों का संतुलित मात्रा में सेवन करना चाहिए.
बिना डाटें-डपटे भी की जा सकती है बच्चे की परवरिश, इस तरह एक कामयाब इंसान बनेगा आपका बच्चा
ICMR यानी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने चेतावनी दी है कि ब्रेड, मक्खन और कुकिंग ऑयल का अत्यधिक सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. वहीं, इन तीनों चीजों को अल्ट्रा प्रांसेस्ड फूड (Ultra Processed Food) की कैटेगरी में शामिल किया है. क्या हैं अल्ट्रा प्रांसेस्ड फूड? इनमें आमतौर पर प्राकृतिक खाद्य पदार्थों की तुलना ज्यादा मात्रा में चीनी, नमक, तेल और अन्य तत्व होते हैं. यह खाद्य प्रदार्थ अक्सर सुविधाजनक, स्वादिष्ट और पकाने में आसान होते हैं. लेकिन, ये फूड्स स्वास्थ्य के लिए कई तरह से हानिकारक हो सकते हैं. इन फूड्स की गिनती में फास्ट फूड, सोडा और अन्य शीतल पेय जल, मीठे अनाज, पैकेज्ड स्नैक्स जैसे चिप्स, बिस्किट आदि आते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अल्ट्रा प्रांसेस्ड फूड का लंबे समय तक सेवन करने से मोटापा, दिल का दौरा, स्ट्रोक जैसी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. ये अल्ट्रा- प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ फैट में हाई और फाइबर समेत जरुरी पोषक तत्वों के मामले में बेहद कम होते हैं. इनमें बहुत अधिक मात्रा में कृत्रिम तत्व जैसे संरक्षक, रंग और अन्य योजक होते हैं. ये खाद्य पदार्थ लंबी अवधि तक सुरक्षित रहते हैं क्योंकि इनमें संरक्षण के लिए कई कृत्रिम तत्व शामिल किए जाते हैं. इन्हें तुरंत खाया जा सकता है या कम समय में पकाया जा सकता है जिससे ये सुविधाजनक होते हैं. इनमें असली खाद्य पदार्थ जैसे- ताजे फल, सब्जियां और अनाज की मात्रा कम होती है. ये खाद्य पदार्थ आमतौर पर हाई कैलोरी वाले होते हैं लेकिन इनके पोषण तत्वों में कमी होती है.
प्रस्तुति - शालू शुक्ला
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं