कोरोना महामारी (Corona Pandemic) की शुरुआत के बाद से दुनियाभर में करोड़ों लोग इस वायरस से संक्रमित हुए है. वहीं अब इसका नया वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron Variant) भी लोगों को धीरे-धीरे अपनी चपेट में ले रहा है. महामारी की शुरुआत से ही एक चीज का हम सभी ने सबसे ज्यादा नाम सुना है, वह है इम्यूनिटी. कम इम्युनिटी होने पर संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में जरूरी है इम्युनिटी को मजबूत बनाए रखना. इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता, जिसे बेहतर बनाने के लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल (Lifestyle) में छोटे-छोटे बदलाव करने की जरूरत है. वैसे भी जब से कोरोना वायरस आया है तभी से रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने की सलाह दी जा रही है. ऐसे में इन बीमारियों से बचने और संक्रमण का सामना करने के लिए अगर आप अपने शरीर को मजबूत बनाना चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताए जा रहे इन योगासनों की मदद ले सकते हैं.

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए करें ये योगासन | Best Yoga Asanas To Increase Immunity
Yoga For Weight Loss: इन 5 योगासनों से 7 दिनों में कम कर सकते हैं 5 किलो वजन
हलासन
- इस आसन को करने के लिए सबसे पहले आप पीठ के बल लेट जाए.
- अब दोनों हथेलियों को अपने बगल पर जमीन पर रखें.
- इसके साथ ही दोनों पैरों को 90 डिग्री ऊपर उठाएं.
- कुछ देर आप इस अवस्था में ही रहें.
- इस बीच आप दोनों हथेलियों को जमीन पर टिका लें.
- अब धीरे-धीरे अपने पैरों को सिर के पीछे ले जाएं.
- कोशिश करें इस अवस्था में 30 सेकेंड ठहरने की.

भुजंगासन
- इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं.
- अब अपनी दोनों हथेलियों को जमीन पर कंधे की चौड़ाई से दूर रखें.
- अब शरीर के नीचे के हिस्से को जमीन पर रखें व लंबी सांस लें.
- इसके बाद शरीर के ऊपरी हिस्से को धीरे-धीरे जमीन से ऊपर उठाएं.
- थोड़ी देर इस अवस्था में रहने के बाद सांस छोड़ते हुए फर्श पर वापस उसी अवस्था में आ जाएं.

सुखासन
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले आप ध्यान मुद्रा में बैठ जाएं.
अब पीठ के पीछे से दाहिने हाथ की मदद से अपनी बाईं कलाई को पकड़ें.
इस बीच कंधों को पीछे खींचते हुए सांस लें.
अब सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें.
इसके बाद सिर को दाहिने घुटने से छुएं.
फिर सांस लेते हुए धीरे-धीरे पहले वाली अवस्था में आ जाएं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Asanas for Lungs, Breathing Problem | 5 योगासन जो फेफड़े बनाएंगे मजबूत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं