वजन कम करने के लिए लोग बहुत मेहनत करते हैं, लेकिन कुछ लोगों के लिए वजन कम करना आसान नहीं होता है. खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान मोटापे का कारण बन सकता है. अगर आप वाकई वजन घटाने की इतनी तेजी में हैं तो कुछ खास योगासन का सहारा ले सकते हैं. खुद योग के जानकार ये दावा करते हैं कि इन योगासनों की मदद से तेजी से वजन घटाया जा सकता है. इन योगासन के साथ अगर आप सही तरीके से सही डाइट फॉलो करते हैं तो एक सप्ताह में भी आपको पॉजिटिव रिजल्ट मिल सकते हैं. बस ये ध्यान रखें कि जल्दबाजी में आसन को गलत तरीके से न करें. आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे योगासन जो जल्दी वजन घटाते हैं साथ ही उन्हें करने का सही तरीका क्या है.

Photo Credit: iStock
धनुरासन
इस आसन को करना थोड़ा मुश्किल है. हो सकता है कि आप शुरुआत में आसान ठीक तरह से न कर सकें, लेकिन कोशिश जारी रखें. एक या दो बार आप पूरा शरीर धनुष की तरह घुमा सकेंगे. इस आसन के लिए सबसे पहले मुंह के बल लेट जाएं, अब हाथों को पीछे ले जाते हुए कमर को ऊपर उठाएं. पीछे से पैरों को भी ऊपर उठाते जाएं. दोनों हाथों से पैरों को पकड़ें. इससे आपका शरीर धनुष की तरह दिखने लगेगा. ये आसान कम से कम तीन बार करें.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भुजंगासन
ये आसान काफी कुछ धनुरासन जैसा ही है. इस आसन में आपको सिर्फ औंधे मुंह लेटने के बाद गर्दन और पीठ ऊपर की तरफ उठाते जाना है. ऐसा करते हुए जितना पीछे की तरफ जा सकते हैं उतना जाना है. शरीर को सहारा देने के लिए हाथों को आगे करते हुए जमीन से टिका कर रखना है.
सेतु आसन
इस आसन को करने के लिए आप सीधे लेट जाएं. अब गर्दन के सहारे अपनी कमर को ऊपर की तरफ उठाएं. कमर जैसे जैसे ऊपर होगी पैरों की तरफ से भी खुद को ऊपर उठाते जाएं. धीरे-धीरे आप ब्रिज की तरह दिखाई देंगे. इस आसान से पेट, कमर और हिप्स के पास से चर्बी कम होती है.
बलासन
इस आसन को चाइल्ड पोज भी कहते हैं. इस आसन के लिए पैर मोड़ कर बैठ जाएं. हाथों को ऊपर की तरफ सीधा रखकर सामने की तरफ झुकते जाएं. इस आसन से पेट की चर्बी कम होती है. हालांकि, जिन्हें घुटने में तकलीफ हो और गर्भवती महिलाओं को ये आसन नहीं करने की सलाह दी जाती है.
उत्कतसना योग
ये आसन दिखने में आसान है, लेकिन इसे सही तरीके से करना मुश्किल है. उत्कतसना योग करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं और फिर कुर्सी के शेप में नीचे की तरफ झुकते जाएं. इस मुद्रा में पहुंचकर दोनों हाथों को आगे की तरफ फैलाकर रखें. इस आसन से पेट और हिप्स की मसल्स टोन्ड होती हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Asanas for Lungs, Breathing Problem | 5 योगासन जो फेफड़े बनाएंगे मजबूत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं