- आसान तरीके से करें असली और नकली गुड़ की पहचान
- नकली गुड़ का सेवन पड़ सकता है सेहत पर भारी
- कहीं आप तो नहीं खा रहे केमिकल वाला गुड़?
Tips to Identify Real Jaggery: गुड़ (Jaggery) एक सुपर फूड (Super Food) है, जो आपके शरीर को डिटॉक्सिफाई (Detoxify) करता है. कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, पोटैशियम, जिंक, प्रोटीन, विटामिन बी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर गुड़ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. सर्दियों में गुड़ (Jaggery) खाना किसी जड़ी-बूटी के सेवन से कम नहीं है. ये आपकी सेहत के अलावा स्किन के लिए भी बेहद कारगर है, लेकिन असली गुड़ खाने से ही आप इसके गुणों का लाभ उठा सकते हैं. ऐसे में मिलावट के समय में यह पहचानना बहुत मुश्किल हो जाता है कि असली और नकली गुड़ में क्या फर्क होता है. आजकल बाजार में केमिकल युक्त गुड़ मिलने लगा है, जो हेल्थ के लिए नुकसानदेह है, इसलिए असली गुड़ की पहचान जरूरी है. बाजार में गुड़ की बहुत सारी किस्म देखने को मिलती है, जिसमें मिलावटी या केमिकल फ्री गुड़ की पहचान करना बड़ा मुश्किल है. आइए जानते हैं कि आप असली और नकली गुड़ (Jaggery) की पहचान कैसे कर सकते हैं.
Health Care Tips: आसान तरीके से करें असली और नकली गुड़ की पहचान

Photo Credit: iStock
गुड़ की शुद्धता जांचने के तरीके
- अच्छी क्वालिटी वाले गुड़ (Jaggery) का स्वाद खाने में अच्छा होता है. ध्यान रखें कि इसमें कठोरता होनी चाहिए. इसका रंग भी काफी अच्छा होता है.
- जब भी आप गुड़ खरीदें तो उससे पहले चखे जरूर. ख्याल रखें कि गुड़ (Jaggery) का स्वाद केवल मीठा होता है. अगर इसमें थोड़ा भी नमकीन सा स्वाद आये तो समझ जायें कि ये गुड़ असली नहीं, बल्कि नकली है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुड़ जितना पुराना होगा, उतना ही नमकीन होता जाता है.
- खाने में कभी अगर आपको गुड़ (Jaggery) का स्वाद कड़वा लगे, तो समझ जायें कि उबलने की प्रक्रिया के दौरान ये गुड़ कारमेलिजेशन से गुजरा है.
- जानने के लिए कि गुड़ असली है या नकली आप किसी भी तरह के क्रिस्टल की जांच कर सकते हैं. क्रिस्टल की मौजूदगी इस बात का संकेत है कि इसे मीठा बनाने के लिए कई प्रक्रिया से गुजारा गया है. बता दें कि नकली गुड़ (Jaggery) में शुगर क्रिस्टल मिलाया जाता है ताकि इसकी मिठास बढ़ जाए.
- गुड़ (Jaggery) जितना ज्यादा सख्त होगा, उसकी शुद्धता की गारंटी उतनी ज्यादा बढ़ जाती है. इससे ये सबित होता है कि गन्ने को उबालने पर किसी तरह के एडिटिव्स का इस्तेमाल नहीं किया गया.
- गुड़ अगर पानी में पूरी तरह से न घुले या गुड़ का टुकड़ा पानी के नीचे जम जाए तो ऐसा गुड़ (Jaggery) नकली होता है.
गुड़े खाने के फायदे
गुड़ (Jaggery) के सेवन से पाचन स्वस्थ्य, एनीमिया की रोकथाम, लीवर डिटॉक्सिफिकेशन और बेहतर प्रतिरक्षा कार्य में सुधार होता है, जबकि चीनी से मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज, हृदय रोग, डिप्रेशन, डिमेंशिया, लिवर रोग और कुछ प्रकार के कैंसर होने का खतरा भी हो सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं