- इस तरह सिर से भागेंगे जूं.
- लीखें भी हो जाएंगी खत्म.
- जूं से छुटकारा दिलाते हैं ये घरेलू नुस्खे.
Head Lice: मॉनसून में सिर्फ डैंड्रफ ही नहीं बल्कि बालों में जूं पड़ने का खतरा भी बढ़ जाता है. चिपचिपे और पसीने से भरे सिर में एक जूं भी पनप जाए तो अपनी बस्ती बना लेता है. दिनभर सिर में खुजली करते रहना जीना मुश्किल तो करता ही है साथ ही शर्मिंदगी का कारण भी बनता है. इस मौसम में हयूमडिटी (Humidity) इन जूओं और लीखों को पनपने में मदद करती हैं. रही बात बालों तक जूं (Head Louse) आने की तो मेट्रो या बस की सीटों से या किसी और के सिर से सीधा भी जूं आपके बालों में आ सकते हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि किस तरह घरेलू उपायों की मदद से मॉनसून (Monsoon) में इन जूओं से छुटकारा पाया जाए.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
जूं से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय | Home Remedies To Get Rid Of Head Lice
पेट्रोलियम जेली सिर पर पेट्रोलियम जेली लगाने पर जूं दम घुट कर मर जाती हैं. हालांकि, पेट्रोलियम जेली बहुत ज्यादा ग्रीसी होती है और सिर पर लगाने के बाद आपको कई बार अपने बालों को लगातार धोते रहना होगा तब जाकर यह आपके सिर से छूटेगी.
मेयोनीजसिर पर मेयोनीज (Mayonnaise) लगाना अटपटा लग सकता है लेकिन यह एक बेहद ही कारगर नुस्खा है. मेयोनीज लगाने पर कंघी से बालों को झाड़ना आसान हो जाता है और उतनी ही आसानी से जूं भी मेयोनीज से चिपक कर बालों से निकलने लगते हैं.
नीमजूं भगाने के लिए नीम (Neem) का इस्तेमाल लंबे समय से किया जाता रहा है. इसके लिए नीम के पत्ते लें और एक बर्तन में गर्म पानी डालकर उबाल लें. अब नीम के पत्तों को मिक्सर में डालें और इस पानी को भी जरूरत के अनुसार लेकर पीस लें. इस पेस्ट को बालों में कम से कम 2 घंटे बाद लगाकर धो लें. जूं गायब हो जाएंगे.
ऑलिव ओयल
बालों में ऑलिव ऑयल (Olive Oil) से मसाज करें और इस तेल को लगा रहने दें. इससे जूं दम घुटकर मरने लगते हैं. साथ ही, बालों को इस तेल से पोषण भी मिलता है.
यह एक अच्छा तरीका हो सकता है जूं भगाने का. इसके लिए नहाते समय बालों को एकदम गीला कर लें और पतले दांतों वाली कंघी से बालों को झाड़ें. इससे बालों की जड़ में चिपके जूं (Lice) भी निकल जाएंगे.
इस बात का खास ध्यान रखें कि आप एक ही नुस्खे को बालों में 2 या 3 बार से ज्यादा इस्तेमाल ना करें. साथ ही, एक वक्त पर एक ही नुस्खे को अपनाएं अलग-अलग नहीं, इससे आप बाल डैमेज हो सकते हैं.
Vitamin K है शरीर के लिए बेहद फायदेमंद, इन 5 फूड्स में मिलता है विटामिन के, आप भी जानिए
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
सन टैनिंग को इन घरेलू नुस्खों से भगाएं दूर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं