विज्ञापन

हरसिंगार के फूल का ल‍िप बाम कैसे बनाएं? इसे लगाने से मुलायम और गुलाबी हो जाएंगे फटे हुए होंठ

यहां हम आपको हरसिंगार के फूलों से लिप बाम बनाने का तरीका बता रहे हैं. आइए जानते हैं कैसे आप इन खूबसूरत फूलों से लिप बाम बनाकर तैयार कर सकते हैं, इसके लिए आपको किन-किन चीजों की जरूरत होगी और हरसिंगार कैसे फटे हुए होंठों को हील करने में मदद कर सकता है.

हरसिंगार के फूल का ल‍िप बाम कैसे बनाएं? इसे लगाने से मुलायम और गुलाबी हो जाएंगे फटे हुए होंठ
कैसे बनाएं लिप बाम?
(Photo Credit: NDTV)

मौसम चाहे सर्दी का हो या गर्मी का होंठों का फटना और रूखा होना एक आम समस्या है. कई बार लिप्स इतने ड्राई हो जाते हैं कि उनपर पपड़ी जमने लगती है. इसके अलावा कुछ लोग फटे हुए होंठों में जलन से भी परेशान रहते हैं. अब, ऐसे में ज्यादातर लोग महंगे-महंगे लिप बाम लगाना शुरू कर देते हैं. लेकिन कई बार इन लिप बाम में मौजूद केमिकल फायदे के जगह होंठों को उल्टा नुकसान पहुंचाने लगते हैं. केमिकल वाले लिप बाम लगाने से लिप्स डार्क नजर आने लगते हैं, तो कुछ उतान अच्छा असर नहीं दिखा पाते हैं. ऐसे में आप चाहें, तो घर पर ही नेचुरल चीजों से लिप बाम बना सकते हैं. यहां हम आपको हरसिंगार के फूलों से लिप बाम बनाने का तरीका बता रहे हैं. आइए जानते हैं कैसे आप इन खूबसूरत फूलों से लिप बाम बनाकर तैयार कर सकते हैं, इसके लिए आपको किन-किन चीजों की जरूरत होगी और हरसिंगार कैसे फटे हुए होंठों को हील करने में मदद कर सकता है. 

चाहिए होंगी ये चीजें- 

इस लिप बाम को बनाने के लिए आपको हरसिंगार के ताजे फूल और थोड़े नारियल तेल की जरूरत होगी. आप चाहें, तो नारियल के तेल की जगह घी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. बस ये देख लें कि घी एकदम शुद्ध हो.

कैसे बनाएं लिप बाम?
  • इसके लिए सबसे पहले हरसिंगार के फूलों की पंखुड़ियों को तोड़कर अलग कर लें. अब, इन्हें साफ पानी से अच्छी तरह धोएं. 
  • जब पंखुड़ियों से पानी सूख जाए, तब इसमें थोड़ा नारियल तेल डालकर अच्छी तरह पीस लें. आप चाहें, तो इन्हें इमामदस्ता में डालकर कूट भी सकते हैं. 
  • अब, एक पैन के अंदर एक कटोरी रखें. पैन में इतना पानी डालें कि कटोरी हल्की डूबी हुई रहे लेकिन पानी कटोरी के अंदर न जाए. इसमें तौयार फूलों का पेस्ट डालें और 2 चम्मच तेल और डाल दें.
  • इसके बाद सभी चीजों को 5 से 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं.
  • इसके बाद किसी छलनी या साफ सूती कपड़े की मदद से इसे छान लें. छानने के बाद जो लिक्विड निकलेगा वो आपको चाहिए होगा.
  • इस लिक्विड को किसी कांच की छोटी डिब्बे में डालकर फ्रिज में रख दें. जमने पर आपका लिप बाम बनकर तैयार हो जाएगा. 
कैसे फायदेमंद है ये लिप बाम?

हरसिंगार को पारिजात और नाइट जैस्मिन के नाम से भी जाना जाता है. बता दें कि इसके फूलों में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं. ये गुण स्किन को बाहरी नुकसान से बचाने में मदद करते हैं, स्किन को हील करने और मुलायम बनाए रखने में मदद करते हैं. वहीं, नारियल तेल भी त्वचा में नमी बनाए रखने और ड्राईनेस को कम करने में मदद करता है. इस तरह ये लिप बाम आपके ड्राई और फटे हुए होंठों को ठीक करने और होंठों को मुलायम बनाने में मदद कर सकता है. 

यह भी पढ़ें- गुड़हल के फूलों से बालों के लिए कंडीशनर कैसे बनाएं? इसे लगाने से शाइनी और सिल्की हो जाएंगे रूखे-उलझे बाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Skin Care, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com