Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज के मौके पर महिलाएं पूरे मन से तैयार होती हैं. अपने लिए साड़ी लेकर आती हैं, मैचिंग चूड़ियां खरीदती हैं, मेकअप का सामान लाती हैं, कानों में पहनने के लिए बालियां खरीदती हैं और साथ ही हाथ-पैरों पर साजन के नाम की मेहंदी (Hariyali Teej Mehndi) लगाती हैं. लेकिन, कई बार तीज की शॉपिंग जेब के लिए बेहद भारी पड़ जाती है. ऐसा लगता है कि हर सामान ही महंगा है. लेकिन, आप 500 से 1000 रुपए के बीच शॉपिंग करके भी अपना पूरा लुक तैयार कर सकती हैं. यहां आपकी फेवरेट भोजपुरी एक्ट्रेस (Bhojpuri Actress) के ऐसे ही कुछ लुक्स दिए जा रहे हैं जो देखने में बेहद खूबसूरत भी हैं और स्टाइलिश भी. इन लुक्स को सस्ते में कैसे रिक्रिएट किया जा सकता है जानिए यहां. आपके पति ही नहीं बल्कि आस-पास की औरतें भी आपकी तारीफों के पुल बांधने लगेंगी.
हरियाली तीज पर रिक्रिएट करें ये लुक्स | Hariyali Teej Looks You Can Recreate
एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) का यह लुक आप भी कैरी कर सकती हैं. इस लुक में मोनालिसा बनारसी साड़ी पहने नजर आ रही हैं. इस तरह की साड़ियां आपको बाजार में या फिर शॉपिंग एप्स पर 700 से 800 के बीच मिल सकती हैं. कानों में आप अपने सोने के झुमकों के बजाय बाजार से 100-150 रुपए में लिए गए इयरिंग्स पहन सकती हैं. बालों को खुला रखकर अपना लुक पूरा किया जा सकता है. जितना सिंपल आपका लुक होगा उतना ही सादगी भरा और खूबसूरत भी लगेगा.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अंजना सिंह का यह लुक भी बेहद स्टाइलिश है. अंजना ने जो साड़ी (Hariyali Teej Saree) पहनी है उस तरह की साड़ी आप 400 से 600 रुपए में खरीद सकती हैं. इस साड़ी के साथ 150 से 200 के बीच का जूलरी सेट खरीदा जा सकता है. आप साड़ी के ही मैचिंग का सेट खरीद सकती हैं. बालों को अच्छे से बनाकर पूरा लुक खूबसूरत नजर आने लगेगा.
एक्ट्रेस और इंफ्लुएंसर निधि यश मिश्रा (Nidhi Jha) का यह लुक हरियाली तीज पर आप पर खूब फबेगा. इस लुक में निधि ने पीले रंग की साड़ी पहनी है. हाथों में बहुत भारी कड़े पहनने के बजाय निधि ने शादी में पहने जाने वाला चूड़ा पहना है. आप भी अपनी शादी का चूड़ा फिर से पहन सकती हैं. अपनी शादी की जूलरी पहनकर आप जूलरी का एक्स्ट्रा खर्च बचा सकती हैं. मेकअप का एक-दो सामान ही आपको खरीदना होगा. पुरानी नहीं लेकिन अपनी सिंदूरदान की साड़ी को आप तीज पर पहन सकती हैं. आपकी सुंदरता देख पति एकबार फिर अपना दिल हार जाएंगे.
मॉडर्न लुक चाहती हैं तो शुभी शर्मा की तरह जॉर्जेट या शिफोन की साड़ी खरीद सकती हैं. सिंपल बोर्डर वाली साड़ियां नई दुल्हनों पर खासतौर से बेहद फैशनेबल लगती हैं. साड़ी के साथ आपको बहुत ज्यादा एक्सेसरीज की भी जरूरत नहीं है. आप हल्की जूलरी और सिंपल मेकअप के साथ अपना लुक पूरा कर सकती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं