Feet Mehendi Designs: महिलाओं के लिए हरियाली तीज का त्योहार बेहद खास होता है. सुहागिन औरतें पति की लंबी आयु के लिए और कुंवारी लड़कियां विवाह में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए यह व्रत करती हैं. इस साल हरियाली तीज का व्रत (Hariyali Teej Vrat) 27 जुलाई, रविवार को रखा जा रहा है. इस व्रत में महिलाएं सौलह शृंगार करती हैं, हफ्तों पहले से ही शॉपिंग शुरू कर देती हैं, खूबसूरत साड़ी, सूट या लहंगा खरीदती हैं और व्रत से एक दिन पहले हाथ-पैरों पर सुहाग के नाम की मेहंदी सजाती हैं. अगर आप भी हरियाली तीज का व्रत रख रही हैं और पैरों पर लगाने के लिए मेहंदी डिजाइन (Feet Mehendi Designs) ढूंढ रही हैं तो यहां दी गई मेहंदी से आइडिया ले सकती हैं. मेहंदी के ये लेटेस्ट डिजाइन (HAriyali Teej Latest Mehndi Designs) आपके पैरों पर भी खूब फबेंगे और बेहद खूबसूरत लगेंगे.
Priyanka Chahar का यह अंदाज आपके भी उड़ा देगा होश, यहां देखिए एक्ट्रेस के सबसे स्टाइलिश Looks
हरियाली तीज के लिए पैरों की मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन | Hariyali Teej Latest Mehendi Designs For Feet
मेहंदी का यह डिजाइन देखने में बेहद खूबसूरत है और इसे लगाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है. इस डिजाइन में पैरों की उंगलियों पर मेहंदी लगाई गई है, पायल की तरह का डिजाइन एंकल पर बनाया गया है और पंजे के बीच में डिजाइन है. इस मेहंदी डिजाइन से पैर बहुत ज्यादा भरे हुए भी नहीं लगेंगे.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अगर आप भरे पैर की मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस डिजाइन पर नजर डालें. इस मेहंदी डिजाइन में पैरों पर ऊपर तक मेहंदी लगी है. अगर आप साड़ी या लहंगे को चलने के लिए हल्का सा उठाएंगी तब भी आपके पैरों पर मेहंदी का डिजाइन नजर आएगा. नई नवेली दुल्हनों के लिए पूरे भरे पैरों की मेहंदी का यह डिजाइन (Full Mehndi Design) बेहद खूबसूरत लगेगा.
कुछ बहुत ही सिंपल (Simple Mehndi Design) चाहती हैं तो इस डिजाइन को देखें. मेहंदी के इस डिजाइन में पैरों के पंजे पर मेहंदी लगाई गई है और बाकी पैर को खाली छोड़ा गया है. पैरों की उंगलियों को हल्का भरकर अंगूठे पर मोर बनाया गया है जोकि पूरी मेहंदी का हाइलाइट है. इसके अलावा पंजे पर दोनों तरफ मोर बनाया गया है और छोटे-छोटे झूमर जैसा डिजाइन पैर के बीच में लगा है.
इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया मेहंदी का यह डिजाइन भी कुछ कम खूबसूरत नहीं है. इस डिजाइन में पैरों पर जालीदार मेहंदी लगाई गई है. एंकल्स पर कमल का डिजाइन लगाया गया है और बाकी पैरों पर अलग-अलग पैटर्न लगाया गया है. इस मेहंदी से पैर बेहद सुंदर नजर आते हैं.
लेटेस्ट और ट्रेंडी मेहंदी का यह डिजाइन भी कुछ कम खूबसूरत नहीं है. इस मेहंदी को पैरों पर बेहद बारीकी से लगाया गया है. अगर आप चाहती हैं कि दूर से देखने वाले भी आपके पैरों की तारीफ करें तो आप इस मेहंदी को लगा सकती हैं. इस डिजाइन के साथ ही पैरों पर आलता लगाया जाए तो खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं