- काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को हुआ था.
- काजोल के जन्मदिन पर देखें उनके स्टाइलिश लुक्स
- एक्टिंग से लेकर फैशन तक हर तरह से फैन्स का दिल जीत लेती हैं काजोल
Happy Birthday Kajol: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) हमेशा अपनी एक्टिंग और कंसिस्टेंसी से फैन्स का दिल जीत लेती हैं. वह हमेशा ऑन स्क्रीन या फिर ऑफ स्क्रीन एनर्जी से भरी रहती हैं और इस वजह से फैन्स उन्हें और भी ज्यादा पसंद करते हैं. वहीं जब भी फैशन की बात आती है तो वह कभी अपने फैन्स को डिसअपॉइंट होने का मौका नहीं देती हैं. काजोल अपनी साड़ी से लेकर सूट और यहां तक कि लहंगे में भी हमेशा खूबसूरत लगती हैं.
काजोल (Kajol) का जन्म 5 अगस्त, 1974 को हुआ था और आज उनके जन्मदिन पर हम आपके लिए काजोल के कुछ बेहद ही खूबसूरत और स्टनिंग लुक्स लेकर आए हैं. इन सभी मौकों के लिए उन्हें स्टाइलिस्ट राधिका मेहरा ने स्टाइल किया था.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
फ्लोरल ड्रेस में काजोल
फिल्म ताण्हाजी की एक्ट्रेस काजोल अपनी इस फ्लोरल ड्रेस में मेजर फैशन गोल देते हुए नजर आई थीं. इस ड्रेस को काजोल ने प्लास्टिक बैन से जुड़े एक ईवेंट में पहना था. काजोल ने अनिता डोंगरे की ग्रासरूट ड्रेस पहनी थी, जो उनके इको-फ्रेंडली लेबल की है. यह एक शीर ड्रेस है. काजोल की इस ड्रेस पर शोर्ट बेल स्लीव और सटल फ्लोरल एसेंट है. साथ ही ड्रेस की वेस्टलाइन पर ब्राउन कलर की एक बेल्ट है.
काजोल ने अपने लुक को स्टेटमेंट रिंग के साथ कंप्लीट किया. उन्होंने पिंक लिप शेड और काउंटर्ड चीकबोन्स के साथ अपने मेकअप को कंप्लीट किया. वहीं उन्होंने हल्के कर्ली बालों के साथ लुक कंप्लीट किया.
गोल्ड अनारकली सूट में काजोल
इस खूबसूरत अनारकली सूट में काजोल मूवी प्रमोशन के इवेंट के दौरान रीगल वाइब्स देते हुए नजर आई थीं. यह सूट लेबल Itrh का है. काजोल का गोल्ड और बीज अनारकली सूट लॉन्ग कुर्ती और फ्लेयर्ड प्लाजो और दुपट्टे के साथ है. उनके इस सूट पर रस्ट रेड और ग्रीन कलर के फ्लोरल प्रिंट्स बने हुए हैं.
काजोल ने डायमंड इयररिंग्स और गोल्डन स्टोन डिटेलिंग डेलिकेट रिंग के साथ अपने आउटफिट लुक को कंप्लीट किया. वहीं उन्होंने पिंक लिपशेड, पिंक चीकबोन्स और सटल कोह्ल आई के साथ अपने मेकअप लुक को कंप्लीट किया. उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा था.
पिंक पैंटसूट में काजोल
काजोल ने कपिल शर्मा शो के लिए इस पिंक पैंट सूट लुक को चुना था. जारा की इस ड्रेस में वह काफी खूबसूरत लग रही थीं. उनके आउटफिट में एक स्ट्रक्चर्ड पिंक जैकेट थी, जिसे उन्होंने मैचिंग टैपर्ड पैंट्स के साथ कंप्लीट किया था. उन्होंने अपने लुक को ग्रे ह्यूड टॉप के साथ कंप्लीट किया था. वहीं उन्होंने अपने इस आउटफिट के साथ व्हाइट ह्यूड सैंडल्स कैरी किए थे.
काजोल ने पिंक लिप शेड, काउंटर्ड चीकबोन्स और सोफ्ट कोह्ल के साथ अपना मेकअप लुक कंप्लीट किया था. और बालों को उन्होंने खुला छोड़ा था.
डीप ग्रीन साड़ी में काजोल
काजोल को साड़ी काफी पसंद हैं और वह अक्सर ही अपने साड़ी लुक्स से फैन्स को फैशन गोल्स देती रहती हैं. काजोल की इस डीप ग्रीन साड़ी ने सही में लोगों का ध्यान आकर्षित किया था. काजोल ने ये साड़ी अपनी फिल्म ताण्हाजी के प्रमोशन के वक्त पहनी थी. इस साड़ी में काजोल बेहद एलिगेंट लग रही थीं. काजोल की इस साड़ी पर गोल्ड टोन्ड मोटिफ्स बने हुए हैं और साथ ही एंब्लिश्ड बोर्डर डिजाइन बना हुआ है.
काजोल ने इस साड़ी के साथ फ्लोरल कट इयररिंग्स कैरी किए थे. उन्होंने पिंक लिप शेड, काउंटर्ड चीकबोन्स और पिंक आइशैडो के साथ अपना मेकअप कंप्लीट किया था और अपने बालों में उन्होंने पोनीटेल बनाई थी.
पर्पल लहंगे में काजोल
इस पर्पल लहंगे में काजोल प्रिंसेस वाइब्स देते हुए नजर आईं. काजोल के इस लहंगे को सोफ्ट फेब्रिक से बनाया गया था और इस पर फ्लोरल एंब्रोइडरी की गई थी. उनका ओवरलैपिंग ब्लाउज भी इसके साथ बहुत ही खूबसूरत लग रहा था.
काजोल ने अपना मेकअप पर्पल आई शैडो के साथ कंप्लीट किया था और उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं