विज्ञापन

दुर्गा पंडाल में छाए काजोल के बच्चे, पंडित जी का लिया आशीर्वाद, एथनिक लुक में बेटी निसा और बेटे युग ने नहीं मां ने जीता दिल

दुर्गा पूजा के खास मौके पर काजोल का पूरा परिवार एथनिक लुक में नजर आया, जिसका वीडियो खूब फैस्टिव फैशन वाइब दे रहा था. 

दुर्गा पंडाल में छाए काजोल के बच्चे, पंडित जी का लिया आशीर्वाद, एथनिक लुक में बेटी निसा और बेटे युग ने नहीं मां ने जीता दिल
दुर्गा पूजा में काजोल का परिवार, एथनिक लुक में छाईं निसा और युग देवगन
नई दिल्ली:

दुर्गा पूजा की चर्चा इन दिनों हो रही है, जिसमें भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है. वहीं बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी दुर्गा पूजा के पंडालों में पहुंच रहे हैं. जबकि हर साल की तरह इस साल भी काजोल और उनका परिवार दुर्गा पूजा का हिस्सा बना, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, हर साल की तरह इस साल भी मुखर्जी परिवार ने दुर्गा पूजा का आयोजन नॉर्थ बॉम्बे में किया, जिसमें काजोल, रानी मुखर्जी और उनका परिवार हिस्सा बनते हुए नजर आया. इसी बीच हाल ही में काजोल की बहन तनीषा, बेटी निसा और बेटा युग देवगन दुर्गा पंडाल में पहुंचे, जिसका वीडियो और तस्वीरों को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है.  

दुर्गा पंडाल में पहुंची निसा और युग देवगन

काजोल और तनिषा मुखर्जी के अलावा हाल ही में दुर्गा पंडाल में एक्ट्रेस के बच्चे निसा देवगन और युग देवगन पहुंचे थे, जिन्हें एथनिक लुक में देखा गया. दोनों ने पंडित जी और दुर्गा मां का आशीर्वाद लिया. इसके बाद वह मां काजोल और मौसी तनीषा के साथ पैपराजी के सामने पोज देते हुए नजर आए. लुक की बात करें तो 52 साल की काजोल हल्दी कलर की शिफॉन साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. जबकि तनीषा पीले रंग की खूबसूरत साड़ी में पहुंची. इसके अलावा निसा की बात करें तो वह सिल्क ब्लेंड वाली आसमानी रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. वहीं युग को कुर्ते पजामे में देखा जा सकता है. 

दुर्गा पूजा के दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी धनुची डांस करती हुईं नजर आ रही हैं. जबकि एक महिला मां दुर्गा के सामने खड़ी होकर चिल्लाती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस जय मां दुर्गा कमेंट सेक्शन में लिखते हुए नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- रामायण की सीता के मॉडर्न हाउस का इनसाइड वीडियो, दूरदर्शन की दीपिका चिखलिया के घर के हर कोने में श्रीराम की दिखती है छाप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kajol, Durga Puja, Nysa Devgn, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com