Turmeric water : हल्दी एक ऐसा मसाला है, जो खाने का रंग और स्वाद दोनों ही बढ़ा देता है. इसका इस्तेमाल सिर्फ खाना पकाने तक ही सीमित नहीं है. असल में इस मसाले में ऐसे औषधि गुण होते हैं, जो स्किन निखारने से लेकर घाव भरने तक में काम आते हैं. हल्दी में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, कॉपर, जिंक, फास्फोरस, जैसे मिनरल्स मौजूद होते हैं. वहीं हल्दी में विटामिन – B-6, विटामिन – C, विटामिन – E, विटामिन – K जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. इसलिए आप हल्दी का पानी खाली पेट पी लेते हैं तो कई तरह की परेशानियों से आपको आराम मिल सकता है.
बहुत ज्यादा दुबलेपन से हैं परेशान तो करें ये वजन बढ़ाने वाले योगासन, फिगर हो जाएगा मेंटेन
हल्दी पानी के फायदे
स्किन निखारेस्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आप हल्दी पानी का सेवन जरूर करें. इसमें मौजूद इन्फ्लामेट्री गुण दाग धब्बों को जड़ से खत्म करने में मदद करते हैं. आप चाहें तो हल्दी में नींबू और शहद मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं. इससे आप फेस की झुर्रियों और फाइन लाइंस से छुटकारा पा सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अगर आपके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) का स्तर बढ़ गया है, तो रोज खाली पेट ये पानी पीना शुरू कर दीजिए. इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक होने का जोखिम कम हो सकता है. वहीं इस पानी से चलने फिरने में होने वाली परेशानी से निजात मिल सकती है.
पाचन रखे दुरुस्तपाचन दुरुस्त (upset stomach) करने के लिए आप हल्दी वाला पानी गरम करके पीना शुरू कर सकते हैं. इससे मेटाबॉलिज्म (metabolism) भी मजबूत होता है. इस पानी को पीने से जोड़ों का दर्द भी कम होता है.
मुंह के छाले करे ठीकहल्दी पानी से मुंह के छालों (mouth ulcer) से राहत मिलती है. बस आपको एक गिलास पानी में 2 चम्मच हल्दी डालकर उबाल लेना है, फिर ठंडा करके उससे गलाला करना है. यह तुरंत असर करेगी.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं