विज्ञापन

Guru Purnima Wishes Images: गुरु तेरे उपकार का कैसे चुकाऊं मोल...इन संदेशों के साथ अपने गुरु को भेजें गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं

अगर आप भी अपने शिक्षक या गुरु को धन्यवाद कहना चाहते हैं या उनके दिखाए सही रास्ते के लिए आभार जताना चाहते हैं, तो गुरु पूर्णिमा के अवसर पर एक प्यारा-सा संदेश भेजकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं.

Guru Purnima Wishes Images: गुरु तेरे उपकार का कैसे चुकाऊं मोल...इन संदेशों के साथ अपने गुरु को भेजें गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं
इन संदेशों के साथ अपने गुरु को भेजें गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं-
(Photo Credit: Freepik)

भारतीय संस्कृति में गुरु को भगवान के समान माना गया है. हर साल आषाढ़ महीने की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है. मान्यता है कि इसी दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था, इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है. इस खास मौके पर लोग अपने गुरु के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, उनका सम्मान करते हैं और उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने गुरु का आभार जताना चाहते हैं, या अपने जीवन में उनकी अहमियत को व्यक्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए आज से बेहतर दिन शायद ही कोई हो. आज 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन आप कुछ खास संदेश भेजकर अपने गुरु के प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त कर सकते हैं. यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे ही चुनिंदा संदेश और तस्वीरें लेकर आए हैं, आइए एक नजर डालते हैं इनपर-

इन संदेशों के साथ अपने गुरु को भेजें गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं- 

Latest and Breaking News on NDTV

गुरु आपके उपकार का कैसे चुकाऊं मैं मोल,
लाख कीमती धन भला, गुरु हैं मेरा अनमोल।

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

Latest and Breaking News on NDTV

क्या दूं गुरु-दक्षिणा, मन ही मन मैं सोचूं,
चुका न पाऊं ऋण मैं तेरा, अगर जीवन भी अपना दे दूं।

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

Latest and Breaking News on NDTV

गुरु गोविंद दोउ खडे काके लागूं पांय,
बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताय।

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

गुरु बिना ज्ञान नहीं, ज्ञान बिना आत्मा नहीं,
ध्यान, ज्ञान, धैर्य और कर्म सब गुरु की ही देन है।

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

Latest and Breaking News on NDTV

गुरु को पारस जानिए, करे लौह को स्वर्ण,
शिष्य और गुरू जगत में, केवल दो ही वर्ण।

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

Latest and Breaking News on NDTV

करता करे न कर सके, गुरु करे सो होए,
तीन लोक नौ खंड में, गुरु से बड़ा ना कोए।

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Guru Purnima, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com