Diabetes:आज की लाइफस्टाइल में डायबिटीज जैसी बीमारियां आम हो चुकी हैं. हर दूसरे शख्स का शुगर लेवल (Sugar Level) बढ़ा हुआ होता है. जिसके लिए वो दवाओं का सहारा लेते हैं, यहां तक कि कुछ लोगों को इसके लिए इंसुलिन (Insulin) तक लेनी पड़ती है. इसमें कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनका शुगर लेवल कुछ वक्त बाद नॉर्मल होने लगता है. ऐसे में वो कंफ्यूज रहते हैं कि शुगर की दवाई खाएं या फिर इन्हें बंद कर दें. ज्यादातर लोग खुद को एकदम फिट मानकर दवाओं से दूरी बना लेते हैं. आज हम आपको इसी सवाल का जवाब दे रहे हैं कि ऐसे में आपको क्या करना चाहिए.
रुकिए जरा! क्या आप भी खरीद रहे हैं चाइनीज लहसुन, इन 5 चीजों से करें देसी गार्लिक की पहचान
दवाओं से मिल जाता है छुटकारा?
अब अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जो ये सोचते हैं कि शुगर लेवल नॉर्मल होने के बाद दवाओं से छुटकारा मिल जाएगा तो आप गलत हैं. डॉक्टर्स का कहना है कि डायबिटीज दवाओं से ही कंट्रोल किया जा सकता है, यानी आप दवाएं खा रहे हैं, उसकी वजह से ही आपका शुगर लेवल कंट्रोल में है. जैसे ही आप दवा छोड़ देंगे वो बढ़ना शुरू हो जाएगा. 10 में से दो लोगों के साथ ऐसा होता है कि उनकी लाइफस्टाइल बदलने के चलते शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहे. बाकी शुगर पेशेंट्स को दवाओं का ही सहारा लेना पड़ता है.
दवा बंद करने से क्या होगा?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि दवाएं बीच में बंद करना खतरनाक हो सकता है. इससे शुगर लेवल अचानक बढ़ जाएगा और आपको पता भी नहीं चलेगा. ऐसे में लगातार दवाओं का सेवन करना चाहिए. इससे हमेशा आपका शुगर लेवल कंट्रोल रहेगा. अगर आप दवाएं रोक लेते हैं तो आने वाले वक्त में आपको ज्यादा परेशानी हो सकती है और फिर इंसुलिन इंजेक्शन लेने के आलावा आपके पास कोई भी दूसरा विकल्प नहीं होगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

Photo Credit: iStock
बेहद खतरनाक है शुगर
बता दें कि शुगर भले ही दिखने वाली बीमारी नहीं है, लेकिन ये काफी खतरनाक साबित हो सकती है. शुगर होने के बाद लोगों को कई चीजों में परहेज करना होता है, खासतौर पर मीठे से दूरी बनानी होती है. शुगर लेवल हद से ज्यादा बढ़ने पर गंभीर बीमारी हो सकती है और एक वक्त ऐसा आता है जब आपके शरीर में रोग से लड़ने की क्षमता भी खत्म हो जाती है. ऐसे में सभी डायबिटीज के मरीजों को अपनी दवाएं वक्त पर लेनी चाहिए और हफ्ते में कम से कम तीन बार शुगर चेक करना चाहिए.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं