विज्ञापन

सोने से महंगी चाय! एक चुटकी चाय की कीमत में आ जाएगी लग्जरी कार

Worlds Costliest Drink: चाय की चुस्की लेना तो आमतौर पर ज्यादातर लोगों को पसंद होता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि एक चाय ऐसी भी है जो दुनिया की सबसे महंगी चाय में शुमार है.

सोने से महंगी चाय! एक चुटकी चाय की कीमत में आ जाएगी लग्जरी कार
Most Expensive Tea: दुनिया की सबसे महंगी चाय.

China Luxury Tea: चाय पीने के शौकीन कभी भी चाय पीने से मना नहीं कर सकते हैं. क्या आपने कभी ऐसी चाय के बारे में सुना है जिसकी कीमत सोने से भी कई गुना ज्यादा हो? जी हां, आपने सही सुना. दुनिया में एक ऐसी चाय है जिसके सिर्फ 20 ग्राम की कीमत में आप एक आलीशान फ्लैट या लग्जरी कार खरीद सकते हैं. हम बात कर रहे हैं चीन की 'दा होंग पाओ' (Da Hong Pao) चाय की. अगर आप सोच रहे हैं कि हजार-दो हजार रुपये किलो मिल जाती होगी, तो आप गलत हैं क्योंकि दा होंग पाओ की कीमत सोने के मुकाबले 30 गुना ज्यादा महंगी है. आइए जानते हैं आखिर इस चाय में ऐसा क्या है जो इसे दुनिया की सबसे महंगी चाय बनाती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

​20 ग्राम चाय 18 लाख रुपये!

​साल 2002 में चीन में एक नीलामी के दौरान एक अमीर शख्स ने महज 20 ग्राम दा होंग पाओ चाय के लिए 1,80,000 युआन यानी करीब 18 से 20 लाख रुपये (उस समय के हिसाब से करीब 28,000 डॉलर) चुकाए थे. अगर हिसाब लगाएं, तो इसके एक कप की कीमत ही करीब 10 लाख रुपये के आसपास बैठती है.

​इतनी महंगी क्यों है यह चाय?

​इसकी सबसे बड़ी वजह है इसकी दुर्लभता (Scarcity). असली दा होंग पाओ चाय चीन के फुजियान प्रांत के वुईशान (Wuyishan) पहाड़ों में मौजूद कुछ खास 'मदर ट्री' (पुराने पेड़ों) से आती है. दुनिया में इन असली पेड़ों की संख्या अब उंगलियों पर गिनी जा सकती है. ये पेड़ सरकारी संपत्ति हैं और सालों तक इनकी सुरक्षा के लिए हथियारबंद जवान तैनात रहते थे. इन पुराने पेड़ों से साल भर में सिर्फ कुछ सौ ग्राम चाय ही निकल पाती है, जो ज्यादातर सरकार के बड़े अधिकारियों के लिए रिजर्व रहती है. माना जाता है कि इस चाय को पीने से कई बीमारियां ठीक होने में मदद मिल सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

​'दा होंग पाओ' नाम के पीछे की कहानी-

​इस चाय के नाम 'दा होंग पाओ' का मतलब होता है 'बड़ा लाल चोगा' (Big Red Robe). लोककथाओं के अनुसार, प्राचीन काल में चीन के एक सम्राट की मां इस चाय को पीकर गंभीर बीमारी से ठीक हो गई थीं. राजा ने खुशी में उन चाय के पेड़ों को अपना शाही लाल चोगा ओढ़ा दिया था, तभी से इसका नाम यह पड़ गया.

​आम आदमी के लिए क्या है ऑप्शन?

​अगर आप सोच रहे हैं कि क्या आम आदमी इसे कभी नहीं चख सकता, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. असली 'मदर ट्री' वाली चाय तो नामुमकिन है, लेकिन उन्हीं पेड़ों की टहनियों (Cuttings) से तैयार किए गए नए पौधों की चाय वुईशान के बाजारों में मिल जाती है. इसकी अच्छी क्वालिटी आपको $100 (करीब 8,000 रुपये) प्रति किलो के हिसाब से मिल सकती है. हालांकि, जो 'एंटीक' और असली पुरानी चाय है, उसे खरीदना केवल अरबपतियों के बस की बात है.

ये भी पढ़ें- बेकार समझ कर फेंक देते हैं इस फल के छिलके! इस ट्रिक से घर पर बनाएं एंटी-एजिंग Vitamin C रिच सीरम

अस्थमा अटैक आने पर साथ वाले क्या करें? डॉक्टर ने बताया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Worlds Most Costliest Tea, Da Hong Pao Tea Is More Expensive Than Gold, China Luxury Tea, Da Hong Pao Tea Cost, Da Hong Pao Tea History, Da Hong Pao Tea Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com