विज्ञापन

रूम रॉटिंग से लेकर ड्राय ट्रिपिंग तक... अलग-अलग अंदाज में ट्रैवल कर रहे Gen Z, जानिए नए ट्रेंड्स

रूम रॉटिंग से लेकर ड्राय ट्रिपिंग तक GenZ के बीच नए-नए ट्रेंड्स देखने को मिल रहे हैं. आज हम आपको इन्हीं ट्रेंड्स के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...

रूम रॉटिंग से लेकर ड्राय ट्रिपिंग तक... अलग-अलग अंदाज में ट्रैवल कर रहे Gen Z, जानिए नए ट्रेंड्स
GenZ मे वायरल हो रहे ये ट्रैवल ट्रेंड्स
Photo Credit: NDTV

GenZ Travel Trends: हेल्थ, लाइफस्टाइल, रिलेशनशिप, ब्यूटी समेत रिलेशनशिप में GenZ आजकल नए-नए ट्रेंड्स अपना रहे हैं. इनके साथ-साथ ट्रैवल में भी युवाओं का अंदाज काफी अलग-अलग देखने को मिल रहा है. वे पारंपरिक ट्रिप प्लानिंग की बजाय अपनी पसंद, मूड, पहचान और नए एक्सपीरिएंस को ध्यान में रखकर ट्रैवल करना पसंद कर रहे हैं. यही वजह है कि उनके बीच अचानक प्लान की गई ट्रिप्स, अनोखे एक्सपीरिएंस वाली ट्रिप करना पसंद कर रहे हैं. रूम रॉटिंग से लेकर ड्राय ट्रिपिंग तक GenZ के बीच नए-नए ट्रेंड्स देखने को मिल रहे हैं. आज हम आपको इन्हीं ट्रेंड्स के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...

1. रूम रॉटिंग

ये Gen Z का एक नया ट्रैवल ट्रेंड है, जिसमें युवा किसी खूबसूरत जगह पर घूमने-फिरने या एडवेंचर करने के बजाय सिर्फ आराम करने और अपने करीबी लोगों के साथ समय बिताने के लिए जाते हैं. उनका मकसद ज्यादा से ज्यादा समय अपने होटल, होमस्टे या ठहरने की जगह पर बितााना होता है. इस तरह की ट्रिप में जगह से ज्यादा महत्व साथ आए लोगों, कंफर्टेबल माहौल और सुकून भरे पलों को दिया जाता है. आसान शब्दों में कहें तो यहां पूरी छुट्टी का मतलब घूमना नहीं, बल्कि आराम करना और अपनों के साथ समय बिताना होता है.

2. ड्राय ट्रिपिंग

ये Gen Z का ऐसा ट्रैवल ट्रेंड है, जिसमें लोग बार, क्लब और लगातार पार्टियों वाली छुट्टियों की जगह सुकूनभरे और आरामदायक सफर को चुनते हैं. इस तरह की यात्रा का मकसद ज्यादा से ज्यादा आराम करना, नए एक्सपीरिएंस लेना और यात्रा को बिना किसी हड़बड़ी के महसूस करना होता है. इसमें शोर-शराबे और भागदौड़ की जगह शांत माहौल, आराम और यादगार अनुभवों पर फोकस किया जाता है.

3. मिरर ट्रिपिंग

ये Gen Z का ऐसा ट्रैवल ट्रेंड है, जिसमें लोग अपनी पर्सनैलिटी, पसंद और लाइफस्टाइल केे हिसाब से यात्रा की प्लानिंग बनाते हैं. वे ऐसी जगहों, होटल्स और एक्सपीरिएंस को चुनते हैं जो उनकी पहचान और रुचियों को दर्शाते हों. उदाहरण के लिए, नेचर लवर्स शांत पहाड़ी इलाकों का रुख कर सकते हैं, जबकि कला और संस्कृति में रुचि रखने वाले लोग ऐसे शहर चुन सकते हैं जहां उन्हें अपनी पसंद के अनुभव मिल सकें.

4. माइक्रो-केशन

ये एक छोटा वैकेशन होता है, जो आमतौर पर 24 से 72 घंटे के बीच का होता है. इसमेंं लोग लंबी छुट्टियों का इंतजार करने की जगह रोजमर्रा की जिंदगी से थोड़ा ब्रेक लेने के लिए छोटी ट्रिप प्लान करते हैं. ये कोई साल में एक बार होने वाली बड़ी ट्रिप नहीं होती, बल्कि जब भी मन हो या थकान महसूस हो, तब कुछ समय के लिए घूमने निकल जाने का तरीका है. Gen Z के बीच ये ट्रेंड तेजी से फेमस हो रहा है.

5. व्हाय-केशन

ये Gen Z का एक नया ट्रैवल ट्रेंड है, जिसमें लोग किसी खास जगह को देखकर ट्रिप प्लाान नहीं करते, बल्कि किसी खास एहसास या एक्सपीरिएंस की तलाश में ट्रैवल करते हैं. कोई व्यक्ति प्रकृति के बीच शांति और सुकून चाहता है, तो कोई नई फूड कल्चर को एक्सप्लोर करना चाहता है. आसान शब्दों में कहें तो इस ट्रेंड में पहले यह तय होता है कि व्यक्ति कैसा महसूस करना चाहता है, फिर उसी के अनुसार यात्रा की जगह चुनी जाती है.

यह भी पढ़ें: Old Newspaper DIY: बेचें नहीं पुराने अखबार, बना लें घर के लिए ये 5 होम डेकॉर की चीजें, जानिए कमाल के हैक्स

यह भी पढ़ें: गमले में उगेंगी 50 से ज्यादा मिर्ची, बस अपनाएं ये 2 सीक्रेट टिप्स, नहीं पड़ेगी सब्जीवाले से लेने की जरूरत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Travel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com