विज्ञापन

गैस सिलेंडर लीक हो तो तुरंत ये 5 काम करें, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता है

LPG Gas Safety Tips & Precautions for Home: इन घटनाओं से बचने के लिए सावधानी रखना बेहद जरूरी है. हाल में बिहार पुलिस ने इसे लेकर एक्स पर एक पोस्ट किया और जरूरी जानकारी साझा की.

गैस सिलेंडर लीक हो तो तुरंत ये 5 काम करें, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता है
LPG Gas Safety Tips & Precautions for Home: रसोई गैस हो रही है लीक, तो क्या करें?
x.com@bihar_police

LPG Gas Safety Tips & Precautions for Home: हाल के दिनों में गैस लीक से जुड़े कई हादसे सामने आए हैं, जिनमें छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित हुई. अगर आपके घर में LPG गैस लीक हो जाए तो क्या करें और क्या बिल्कुल नहीं करना चाहिए, यह जानना बेहद जरूरी है.

किचन में गैस लीक हो जाए तो एक छोटी-सी गलती भी जानलेवा बन सकती है. हर साल सैकड़ों हादसे सिर्फ लापरवाही की वजह से होते हैं. हाल ही में मध्य प्रदेश में ऐसा ही हादसा हुआ, जहां गैस लीक होते ही आग लग गई और तीन लोग झुलस गए. ऐसे में सवाल है - अगर आपके घर में LPG गैस लीक हो जाए तो आपको तुरंत क्या करना चाहिए?

गैस लीक हो जाए तो तुरंत क्या करें?

गैस लीक और उससे दुर्घटना की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं. रसोई गैस हमें जितनी सुविधा देता है ये उतना ही घातक भी साबित होता है. हाल ही में मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड के आहार थाना क्षेत्र के सिकोई गांव में गैस सिलेंडर लीक होने से अचानक आग लग गई थी. इस हादसे में एक पिता और उनके दो बच्चे झुलस गए. ऐसी घटनाएं हर अगले दिन कहीं न कहीं होती ही हैं.

LPG Gas Safety Tips: भारत सरकार की ओर से लोकसभा में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में रसोई गैस (LPG) रिसाव और सिलेंडर फटने से औसतन 850 से 1,000 दुर्घटनाएं हर साल होती हैं. इन घटनाओं में मुख्य रूप से लापरवाही और रिसाव के कारण आग लगने की घटना शामिल होती है. इन घटनाओं से बचने के लिए सावधानी रखना बेहद जरूरी है. हाल में बिहार पुलिस ने इसे लेकर एक्स पर एक पोस्ट किया और जरूरी जानकारी साझा की.

गैस सिलेंडर लीक होने पर क्या करें? (What to do if a gas cylinder leaks?)

बिहार पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि गैस लीक हो तो क्या करना चाहिए. पोस्ट में उन्होंने लिखा, LPG का सुरक्षित इस्तेमाल करें... अगर गैस लीक हो, तो घबराएं नहीं, कुछ जरूरी बातें याद रखें.

गैस लीक होते ही तुरंत करें ये 5 काम

  1. तुरंत गैस रेगुलेटर बंद करें.
  2. सभी दरवाजे और खिड़कियां खोल दें ताकि गैस बाहर निकल जाए.
  3. बिजली के लिए स्विच, पंखा या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का इस्तेमाल न करें.
  4. माचिस, लाइटर या किसी भी तरह की चिंगारी पैदा करने वाली चीज का इस्तेमाल न करें.
  5. सुरक्षित स्थान पर जाएं और गैस एजेंसी या किसी आपातकालीन सेवा 112 पर कॉल करें.

ये गलतियां कभी न करें:

  • स्विच ऑन/ऑफ करना
  • फोन का इस्तेमाल करना
  • पंखा चलाना
  • गैस चेक करने के लिए आग जलाना

इस जानकारी को शेयर जरूर करें. किसी की जान बच सकती है.

Also Read: 

LPG गैस वालों के लिए जरूरी खबर, अब PNG अपनाने पर जोर, इन लोगों को मिल सकता है नोटिस

ऑरेंज या हरी LPG पाइप, कौन सी है सुरक्षित? कब बदलें, ये 5 बातें जानना जरूरी

लेखक के बारे में
img
अनिता शर्मा
एसोसिएट एडिटर
अनिता शर्मा हिंदी की जानी-मानी हेल्थ जर्नलिस्ट्स में शुमार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है. साल 2006 में अपने... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LPG Gas Leak Safety Tips, What To Do During LPG Gas Leak, Saftey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com