विज्ञापन

Heatwave में तंदूर बन जाते हैं Indian Flats! रिसर्च में खुलासा- आखिर क्यों दिन-रात उगलती रहती हैं घरों की दीवारें आग?

अगर आप भी घर के अंदर ज्यादा गर्मी महसूस करते हैं तो क्या आप जानते हैं कि इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि आपका अपना घर है. हाल ही में हुई एक स्टडी में सामने आया है कि किस तरह से भारतीय घर ज्यादा गर्म रहते हैं और इसकी वजह.

Heatwave में तंदूर बन जाते हैं Indian Flats! रिसर्च में खुलासा- आखिर क्यों दिन-रात उगलती रहती हैं घरों की दीवारें आग?
भट्टी जैसा क्यों तपता है आपका घर? ( AI Image)

गर्मियों के मौसम में अक्सर कई लोगों को कहते सुनते हैं कि बाहर से ज्यादा गर्मी घर के अंदर लगती है. खासकर जब आप दोपहर और रात के समय में घर पर बैठे हों. इस समय पर घर किसी तंदूर जैसा गर्म महसूस होता है. क्या आप भी सोचते हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है कि ये घर इतना ज्यादा गर्म क्यों होता है? अब इस बात को लेकर हुई नई स्टडी में भी बड़ा खुलासा हुआ है. दरसअल हाल ही में हुई रिसर्च में पाया गया है कि भारत के कई शहरों में घरों के अंदर का तापमान रात में भी बहुत ज्यादा गर्म बना रहता है. मतलब ये है कि बाहर बाहर मौसम चाहे जैसा भी हो, घर जल्दी ठंडे नहीं हो पाते हैं. 

हाल में चेन्नई में हुई एक स्टडी में देखा गया कि लो और मिडिल क्लास वाले लोगों के कई घरों में रात के समय भी टेंपरेचर 32 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना रहता है. कई घरों में रात को 8-10 बजे के बीच गर्मी बहुत ज्यादा महसूस होती है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसके पीछे सबसे बड़ी वजह घरों की बनावट और उसको बनानने के लिए इस्तेमाल किया गया मटेरियल है.

मटीरियल

भारतीयों घरों को बनाने के लिए ज्यादातर RCC यानी कंक्रीट का इस्तेमाल किया जाता है. कंक्रीट से बनी छत और दीवारें दिनभर सूरज की गर्मी को सोखती रहती हैं. फिर रात होते ही इनमें बसी हुई गर्मी बाहर निकलती है. इसी कारण रात के समय भी कमरे गर्म बने रहते हैं. यही वजह है कि कई बार AC बंद करते ही कमरे में फिर से उमस और गर्मी महसूस होने लगती है.

स्टडी में ये भी बताया गया है कि छोटी खिड़कियां, खराब वेंटिलेशन और आसपास हरे पेड़-पौधों की कमी भी घर को ज्यादा गर्म बनाने की वजह होती है. आजकल शहरों में एक के बाद एक ऊंची इमारतें बन रही हैं, जिसकी वजह से हवा का फ्लो कम हो जाता है. ऊपर से सड़कों, गाड़ियों और एसी की आउटडोर यूनिट्स से निकलने वाली गर्म हवा मिलकर पूरे इलाके का तापमान बढ़ा देती है. इसे अर्बन हीट आइलैंड इफेक्ट कहा जाता है.

ये भी पढ़ें: मई के आखिरी दिनों में क्यों बरसती है आग? जानें असली वजह और गर्मी से बचने के स्मार्ट तरीके

इसके अलावा एक और बड़ी वजह ये है कि मॉडर्न कंस्ट्रक्शन डिजाइन को भी माना जा रहा है. एक्सपर्ट्स की मानें तो आजकल ग्लॉस और कंकरीट वाले डिजाइन तेजी से बढ़े हैं, लेकिन ये भारतीय मौसम के हिसाब से सही नहीं हैं. पुराने घरों में ऊंची छत, आंगन, जालियां और क्रॉस वेंटिलेशन जैसी चीजें होती थीं, जिससे घर नेचुरल तरीके से ठंडे रहते थे.

अब हीटवेव और नौतपा जैसे हालात में लोग घर ठंडा रखने के नए तरीके खोज रहे हैं. एक्सपर्ट्स कूल रूफ कोटिंग, सफेद पेंट, टेरिस गॉर्डनिंग, शेट नेट और छत पर पानी का छिड़काव करने जैसे उपाय करने की सलाह दी जाती है. इससे छत कम गर्म होती है और घर का तापमान कुछ हद तक कम रखा जा सकता है.

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Why Indian Homes Hot Summer, Ghar Garmi Me Garam Kyu Hota Hai, House Feels Like Oven Summer, Why Rooms Get Hot In Garmiyan, Indian Home Heat Problem Reason
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com