विज्ञापन

How To Dry Clothes In Summers: धूप में कपड़े सूखाते वक्त लोग भूल जाते हैं ये छोटी बात, इसलिए जल्दी उड़ जाता है रंग

How To Dry Clothes In Summers: तेज धूप कपड़ों को जल्दी सुखा देती है, लेकिन यही आदत कई बार कपड़ों का रंग फीका भी कर देती है. अक्सर लोग कपड़े सुखाते समय कुछ छोटी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं. इसी वजह से नए कपड़े भी कुछ ही महीनों में पुराने दिखने लगते हैं.

How To Dry Clothes In Summers: धूप में कपड़े सूखाते वक्त लोग भूल जाते हैं ये छोटी बात, इसलिए जल्दी उड़ जाता है रंग
How To Dry Clothes In Summers

Dhup Mein Kapde Sukhane Ke Tips: गर्मियों और बारिश के मौसम में लोग जल्दी कपड़े सुखाने के लिए उन्हें तेज धूप में डाल देते हैं. धूप कपड़ों की नमी तो जल्दी खत्म कर देती है, लेकिन अगर सही तरीके से कपड़े न सुखाए जाएं तो उनका रंग धीरे-धीरे उड़ने लगता है. कई बार महंगे और पसंदीदा कपड़े भी कुछ ही धुलाई के बाद फीके दिखने लगते हैं. इसकी वजह सिर्फ डिटर्जेंट नहीं, बल्कि कपड़े सुखाने का तरीका भी हो सकता है.

उल्टा करके सुखाना है जरूरी

कई लोग कपड़ों को सीधे ही धूप में डाल देते हैं. ऐसा करने से सूरज की तेज किरणें सीधे कपड़े के रंग पर असर डालती हैं. खासकर काले, नीले, लाल और गहरे रंग के कपड़े जल्दी फीके पड़ने लगते हैं. अगर कपड़ों को उल्टा करके सुखाया जाए तो उनका रंग लंबे समय तक नया जैसा बना रह सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें- नारियल पानी पीने वाले लोग रोज करते हैं ये 5 गलतियां, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

बहुत ज्यादा देर तक धूप में न छोड़ें

कुछ लोग सुबह डाले कपड़े शाम तक बाहर ही छोड़ देते हैं. जरूरत से ज्यादा धूप कपड़े के फैब्रिक को भी कमजोर कर सकती है. कॉटन और प्रिंटेड कपड़ों पर इसका असर ज्यादा दिखाई देता है. कपड़े सूखते ही उन्हें उतार लेना बेहतर माना जाता है.

तेज धूप में हर कपड़ा न सुखाएं

सिल्क, रेयॉन, डेनिम और प्रिंटेड कपड़ों को हल्की छांव में सुखाना ज्यादा सही रहता है. तेज धूप इन कपड़ों की चमक कम कर सकती है. कई बार कपड़े सख्त भी हो जाते हैं.

सही डिटर्जेंट भी है जरूरी

बहुत ज्यादा हार्श डिटर्जेंट का इस्तेमाल भी रंग उड़ने की वजह बन सकता है. हमेशा कपड़े के हिसाब से हल्के डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना चाहिए. इससे कपड़े लंबे समय तक अच्छे बने रहते हैं.

कपड़ों की लाइफ बढ़ाने के आसान तरीके

अगर आप चाहते हैं कि आपके कपड़े लंबे समय तक नए जैसे दिखें, तो उन्हें धोने और सुखाने दोनों का सही तरीका अपनाना जरूरी है. छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके कपड़ों का रंग, चमक और फैब्रिक लंबे समय तक बचाया जा सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com