Vaseline Benefits: सर्दियों से लेकर गर्मियों तक में वैसलीन का इस्तेमाल कई तरह की समस्याओं में किया जाता है. होंठ फटने से लेकर चेहरे से जुड़ी कई समस्याओं में वैसलीन का इस्तेमाल लंबे समय से किया जा रहा है, लेकिन आधे से ज्यादा लोग यह नहीं जानते हैं कि इसका सही तरीके से कैसे उपयोग करना है. वैसलीन में समस्या के अनुसार कई चीजें मिलाकर उसे अधिक उपयोगी बनाया जा सा सकता है.

फटी एड़ियां
कुछ लोग वैसलीन को सीधा चेहरे पर अप्लाई करते हैं, जिससे चेहरे पर मुहांसे होने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में समस्या को ध्यान में रखकर उसका प्रयोग करना चाहिए. जैसे अगर एड़ी फटने की समस्या है और हाथ पैर रुखे रहते हैं तो रात के समय वैसलीन में ताजा एलोवेरा जैल मिलाकर लगाएं. इससे एड़ियों की दरारें भी भरने लगेंगी और रुखापन भी दूर होगा.
ये भी पढ़ें: इस तरह से लगाएंगे वैसलीन तो महंगे से महंगा मॉइश्चराइजर भी हो जाएगा फेल, एक्सपर्ट ने बताया स्किन केयर का रामबाण
टैनिंग
अगर गर्मियों में सन टैनिंग की समस्या से जूझ रहे हैं तो वैलसीन के साथ चुटकी भर हल्दी मिलाकर लगाने से टैनिंग की समस्या कम होती है. इसका प्रयोग करने से शेविंग के बाद होने वाली जलन में भी कर सकते हैं. इसके साथ ही अगर चेहरे पर झुर्रियां बढ़ रही हैं तो रात के समय वैसलीन में विटामिन ई की कैप्सूल मिलाकर लगाने से राहत मिलेगी. यह झाइयां और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है. इसे रात के वक्त अच्छे से चेहरे पर लगाएं और सुबह अच्छे से धो लें.
बॉडी रैशेज
गर्मियों में हाथ, पैर और गर्दन पर रैश होने की समस्या आम है. यह बच्चों से लेकर बड़ों तक में देखी जाती है. ऐसे में वैसलीन में गुलाब जल मिलाकर लगाने से आराम मिलेगा. यह रैश को कम करने के साथ त्वचा को चमकदार बनाने में भी मदद करेगा. इसके साथ ही अगर होंठ फट रहे हैं और खून आने की समस्या हो रही है तो वैसलीन में शहद मिलाकर लगाने से आराम मिलेगा. इससे होंठ मुलायम होंगे और नमी बनी रहेगी.
साधारण धारणा है कि वैसलीन मॉइश्चराइजर की तरह काम करती है लेकिन यह गलत है. वैसलीन त्वचा की नमी को लॉक कर देती है, न कि त्वचा को गहराई से पोषण देती है. इसलिए यह प्राकृतिक चीजें मिलकर वैसलीन के गुणों को और बढ़ा देती हैं.
Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं