विज्ञापन

अब नहीं करनी पड़ेगी घंटों तक सफाई, सिर्फ 5 मिनट में फ्रिज का कोना-कोना चमका देगा ये देसी जुगाड़!

Steps to Clean Your Refrigerator: यहां हम आपके साथ एक ऐसा देसी जुगाड़ शेयर करने वाले हैं, जो आपके फ्रिज को सिर्फ 5 मिनट में चमका देगा.

अब नहीं करनी पड़ेगी घंटों तक सफाई, सिर्फ 5 मिनट में फ्रिज का कोना-कोना चमका देगा ये देसी जुगाड़!
फ्रिज के अंदर की सफाई कैसे करें?

Steps to Clean Your Refrigerator: जब भी फ्रिज साफ करने की बात आती है, तो सबसे पहले दिमाग में एक ही सवाल आता है कि अभी साफ करू या बाद में. ये आलस ही है जो हमे अक्सर फ्रिज को साफ करने से रोक देता है, लेकिन ये आलस आता क्यों है? यही सोच रहे हैं न. ये इसलिए आता है क्योंकि फ्रिज का एक-एक कोना साफ करना कोई आसान बात नहीं है. इसमें न सिर्फ मेहनत लगती है, घंटों-घंटों का समय भी लग जाता है, लेकिन अब आपको ज्यादा सोचना नहीं पड़ेगा. यहां हम आपके साथ एक ऐसा देसी जुगाड़ शेयर करने वाले हैं, जो आपके फ्रिज को सिर्फ 5 मिनट में चमका देगा.

Latest and Breaking News on NDTV

बिना मेहनत किए गंदे फ्रिज और को मिनटों में साफ करने का आसान तरीका

सफेद सिरका करेगा कमाल

अगर आपको फ्रिज को चमकाना है, लेकिन बिना ज्यादा मेहनत किए, तो सफेद सिरका आपकी मदद कर सकता है. इसमें नैचुरल एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं, जो फ्रिज में मौजूद गंदगी, चिकनाई और बदबू को मिनटों में साफ करने में मदद कर सकते हैं. इतना ही नहीं, इसमें किसी भी तरह का केमिकल नहीं पाया जाता है, जिसका मतलब है ये खाने-पीने की चीजों के लिए भी ठीक माना जा सकता है. 

कैसे करें इस्तेमाल?

  • एक कटोरी पानी लें. 
  • इसमें सिरका मिला दें.
  • अब किसी भी स्पंज की मदद से फ्रिज का हर कोना साफ करें.
  • आपको जहां-जहां भी दाग दिखें, वहां-वहां साफ करें. 
  • इस तरह से बिल्कुल कम समय में फ्रिज को आसानी से साफ कर पाएंगे.

जल्दी गंदा हो जाता है फ्रिज?

  • खाने को खुले बर्तनों में रखना.
  • एक्सपायर्ड फूड रखना
  • दूध या किसी भी लिक्विड चीज का गिरना.
  • सब्जियों या फलों से गिरने वाला पानी.

इसे भी पढ़ें: Microwave में भूलकर भी गर्म न करें ये चीजें, नहीं तो बिगड़ जाएगी तबीयत!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com