विज्ञापन
This Article is From Sep 03, 2025

क्या आप भी इस मौसम में गटक रहे हैं फ्र‍िज का ठंडा पानी? सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान

Cold water health risks: अगर आप भी हमेशा फ्रिज का ठंडा पानी ही पीते हैं, तो आज ही सावधान हो जाएं, क्योंकि इसके गंभीर पर‍िणाम हो सकते हैं.

क्या आप भी इस मौसम में गटक रहे हैं फ्र‍िज का ठंडा पानी? सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान
ठंडे पानी की आदत धीरे-धीरे कर रही है शरीर को कमजोर

Cold water vs normal water: फ्रिज का ठंडा पानी भले ही आपको इंस्टेंट राहत देता हो, लेकिन ये धीरे-धीरे आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाता है. अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं तो नॉर्मल या मटके का पानी (Chilled Water Side Effects) पीने की आदत डालें.

ठंडा पानी क्यों लगता है राहतभरा? | Cold water relief feeling

गर्मियों में जब भी हम थकान या प्यास से बेहाल होते हैं, तो फ्रिज का ठंडा पानी तुरंत राहत देता है. ये शरीर को क्षण भर के लिए कूल कर देता है और हमें ताज़गी का एहसास होता है, लेकिन जब ये आदत रोज़मर्रा का हिस्सा बन जाती है, तो इसके नुकसान हमारे शरीर पर धीरे-धीरे असर करने लगते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

पाचन तंत्र पर असर  | Cold water and digestion

ठंडा पानी पेट की रक्त वाहिकाओं (blood vessels) को अनुबंध कर देता है, जिससे पाचन प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है. अगर आप खाने के तुरंत बाद फ्रिज का पानी पीते हैं, तो खाना सही से डाइजेस्ट नहीं होता और एसिडिटी, ब्लोटिंग और कब्ज़ जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

हड्डियों और जोड़ों की परेशानी  | Cold water and bones problem

कई स्टडीज़ बताती हैं कि ज्यादा ठंडा पानी जोड़ों और मांसपेशियों में अकड़न पैदा कर सकती है. इससे जोड़ों में दर्द और कठोरता की शिकायत बढ़ सकती है. लंबे समय तक ये आदत गठिया जैसी समस्याओं का खतरा भी बढ़ा सकती है.

इम्युनिटी पर असर  | Cold water and immunity

जब आप ज्यादा ठंडा पानी पीते हैं, तो शरीर का प्राकृतिक तापमान संतुलन बिगड़ जाता है. इससे गले में खराश, बार-बार सर्दी-जुकाम और इम्यूनिटी कमजोर होने की समस्या हो सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: iStock

सही विकल्प क्या है?  | Healthy water drinking habit

मटके का ठंडा पानी सबसे अच्छा और प्राकृतिक विकल्प है.
पानी को सामान्य तापमान पर या हल्का गुनगुना पीना पाचन और रोग प्रतिरोधक क्षमता दोनों के लिए फायदेमंद है.
सुबह खाली पेट हल्का गुनगुना पानी पीना मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और विषाक्त पदार्थों (toxins) को बाहर निकालता है.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

ये भी पढ़ें:- यहां उगाया जाता है दुनिया का सबसे बड़ा संतरा

 
लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cold Water Disadvantages, Drinking Fridge Water Daily, Cold Water Vs Normal Water, Cold Water Health Risks, Healthy Water Drinking Habits, Fridge Water Side Effects, Health Tips, Healthy Lifestyle, Cold Water Side Effects, Chilled Water Effects On Health, Summer Drinks, Summer Cold Water, Drinking Chilled Water, Chilled Water Side Effects, Summer Health Care Tips, Health Care, Healthy Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com