International vocational free course : जो लोग विदेश में जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं उनके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. असल में दुनिया के सबसे खुशहाल देश फिनलैंड की वामिया यूनिवर्सिटी ( Vamia University, Finland) ने इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए 4 वोकेशनल कोर्स (vocational course in Finland) लॉन्च किए हैं जिसकी कोई फीस नहीं है. इसकी जानकारी इंफ्लूएंसर देसी फिरंगी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है. ऐसे में चलिए जान लेते हैं इस कोर्स के लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं, क्या योग्यता है, रजिस्ट्रेशन फीस कितनी है आदि.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैसे करें फ्री वोकेशनल कोर्स के लिए अप्लाई
आपको बता दें कि इस कोर्स को यूनिवर्सिटी ने जनवरी में लॉन्च किया है. इस कोर्स के लिए आप मार्च एंड के पहले तक अप्लाई कर सकते हैं. आपको बता दें कि यह कोर्स अगस्त महीने में शुरू कर दिया जाएगा.
कौन-कौन से हैं कोर्स
- वामिया यूनिवर्सिटी ने कुक, वेटर/वेटरस, मेकेनिस्ट और प्लेटर वेल्डर कोर्स जारी किए हैं. इन चारों वोकेशनल कोर्स के लिए आपको इंग्लिश आना कंपल्सरी है.
- इस कोर्स के लिए आपका 18 साल का होना जरूरी है. इसके अलावा आपके पास वैरिफाइड एजुकेशनल सर्टिफिकेट कॉपीज भी होनी चाहिए. ये सारे डॉक्यूमेंट्स इंग्लिश, फिनिश और स्वीडिश में अनुवादित होने चाहिए आप इन कोर्स से जुड़ी सारी जानकारी https://vamia.fi/en/how-to-apply/ की वेबसाइट प्राप्त कर सकते हैं .
- वहीं, आपको बता दें कि फिनलैंड में रहकर पढ़ने के लिए आपको अपने बैंक एकाउंट का सारा विवरण देना होगा फिनलैंड की इमेग्रेशन ऑफिस में जाकर. आपको दिखाना होगा की आपके पास पर्याप्त पैसा है फिनलैंड में रहकर पढ़ाई करने का. इमिग्रेशन से जुड़े और नियमों की जानकारी आप इस वेबसाइट पर विजिट कर पा सकते हैं- http://Finnish Immigration Service website.
- इस कोर्स के लिए आपकी फिजिकल कंडीशन अच्छी होनी चाहिए. आपके पास मेडिकल सर्टिफिकेट की एक प्रति होनी जरूरी है इस अप्लिकेशन को अप्लाई करने के लिए. वहीं, आपके पास वैलिड पासपोर्ट की कॉपी होनी जरूरी है नहीं तो अप्लिकेशन कैंसिल हो जाएगा.
- इस कोर्स के लिए अप्लाई करने से पहले आपका एक इंगलिश टेस्ट लिया जाएगा जिसमें आपके मिनिमम 85 प्वाइंट्स आने चाहिए इसको क्वालीफाई करने के लिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं