Healthy Foods: यह त्योहारों का सीजन चल रहा है और त्योहारों में हम तरह-तरह के पकवान खाते हैं, चाहे कुछ मीठा हो या मसालेदार या फिर चटपटा. इन फूड्स को खाने पर शरीर में टॉक्सिंस (Toxins) जमने लगते हैं. ये टॉक्सिंस कई तरह से शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इनसे शरीर में गंदगी जमने लगती है और फेफड़ों. किडनी, लीवर और पेट को इन टॉक्सिंस से कई तरह के नुकसान झेलने पड़ते हैं. ये टॉक्सिंस वजन बढ़ने का कारण भी बनते हैं. लेकिन, इन टॉक्सिंस को कम करने के लिए कुछ फूड्स का सेवन किया जाता है. खासकर फाइबर, विटामिन और कुछ जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर चीजें इन टॉक्सिंस और शरीर की गंदगी को दूर कर देते हैं. तो अब मिठाइयां और पकवान खाने पर आपका वजन तेजी से नहीं बढ़ेगा और ना ही शरीर बीमारियों का घर बनेगा.
बालों को लंबा करते हैं विटामिन ई से भरपूर ये 5 फूड्स, आप भी खाना कर सकते हैं शुरू
शरीर को डिटॉक्स करने वाले फूड्स | Foods That Detox Body
किन चीजों से शरीर डिटॉक्स होता है यह जानने से पहले यह पता होना जरूरी है कि डिटॉक्स की शरीर को जरूरत क्यों होती है. शरीर डिटॉक्स करने पर हेल्दी फूड्स शरीर पर बेहतर तरह से असर दिखा पाते हैं. इससे वेट मैनेजमेंट भी होता है और शरीर के शुगर लेवल्स कंट्रोल में रहते हैं. डिटॉक्स का असर त्वचा पर भी नजर आता है, स्किन साफ और चमकदार नजर आने लगती है. शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और थकान या भारीपन महसूस नहीं होता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दूध की मलाई में डाल लीजिए ये 3 चीजें, चेहरे पर लगाएं और देखें कैसे निखर जाती है त्वचा
चिया सीड्सडिटॉक्सिफाइंग गुणों से भरपूर चिया सीड्स (Chia Seeds) को रोजाना पानी में मिलाकर खाया जा सकता है. इन्हें स्मूदी, ओट्स और सलाद वगैरह में भी डाल सकते हैं. चिया सीड्स टॉक्सिंस के बिल्ड-अप को कम करने में असरदार हैं.
हल्दीशरीर से टॉक्सिंस कम करने के लिए हल्दी (Turmeric) का सेवन भी किया जा सकता है. इसके एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सेहत पर अच्छा असर दिखाते हैं. इससे शरीर डिटॉक्स भी होता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी भी बढ़ती है. हल्दी के सेवन के लिए इसे पानी में उबालकर चाय की तरह पिया जा सकता है, हल्दी वाला दूध पी सकते हैं या फिर अपने खानपान में हल्दी डाली जा सकती है.
मेथी के दानेफेस्टिव सीजन में शरीर को डिटॉक्स करने के लिए मेथी के दानों (Fenugreek Seeds) का पानी पिया जा सकता है. आधा चम्मच मेथी के दाने एक गिलास पानी में रातभर भिगोकर रखें और अगली सुबह इस पानी को हल्का गर्म करके पी लें. मेथी के दानों को चबाकर खाया भी जा सकता है. ये दाने शरीर से गंदगी निकाल देते हैं और वजन घटाने (Weight Loss) में भी असर दिखाते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं