Hair Care: सर्दियों का मौसम आने लगा है और इस मौसम में बालों का रूखे होने, स्कैल्प पर डैंड्रफ झड़ने और कई बार बाल झड़ने की दिक्कत भी होने लगती है. हम इन दिक्कतों को दूर करने के लिए बाहरी तौर पर तो कोशिश करते हैं लेकिन असर कम ही देखने को मिलता है. ऐसे में आप अंदरूनी रूप से बालों की सेहत दुरुस्त रख सकते हैं और विटामिन ई से भरपूर फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं जो बालों को बढ़ाने (Hair Growth) में मददगार साबित होते हैं. विटामिन ई (Vitamin E) स्कैल्प को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स की छुट्टी कर देता है. इससे स्किन की दिक्कतें, रूखापन और धूप के कारण स्कैल्प को हुए नुकसान को दूर करने में भी मदद मिलती है. यहां जानिए वो कौन-कौनसी चीजें हैं जिन्हें डाइट में शामिल करने पर शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन ई मिलता है और बालों को लंबे होने में मदद मिलती है.
दूध की मलाई में डाल लीजिए ये 3 चीजें, चेहरे पर लगाएं और देखें कैसे निखर जाती है त्वचा
लंबे बालों के लिए विटामिन ई से भरपूर फूड्स | Vitamin E Rich Foods For Long Hair
बादामबादाम विटामिन ई के भरपूर स्त्रोत होते हैं. इन्हें खाने पर शरीर को विटामिन ई मिलता है जिससे बालों, स्किन और शरीर की ओवरऑल सेहत अच्छी रहती है. तकरीबन 5 बादाम (Almonds) रात में भिगोकर रखें और इन्हें अगली सुबह छीलकर खाएं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पीले मेथी के दाने चेहरे और बालों को बना देते हैं खूबसूरत, इनका इस्तेमाल करना भी है आसान
मूंगफलीबादाम की तरह ही मूंगफली एक ऐसा सूखा मेवा है जिससे शरीर को अच्छी मात्रा में विटामिन ई मिलता है. मूंगफली को सादा खाया जा सकता है, इसे सलाद, पोहा, नमकीन या फिर स्मूदी में डाला जा सकता है. पीनट बटर का सेवन भी अच्छा ऑप्शन है.
पालकहरी पत्तेदार सब्जियों में पालक (Spinach) को अक्सर ही डाइट का हिस्सा बनाने की सलाह दी जाती है. पालक विटामिन ई के साथ-साथ आयरन और कैल्शियम का भी अच्छा स्त्रोत होता है.
सूरजमुखी के बीजअक्सर ही बीजों को खानपान में शामिल करने के लिए कहा जाता है क्योंकि इनमें कई तरह के पोषक तत्व और विटामिन होते हैं. सूरजमुखी के बीज भी हेल्दी बीजों की सूची में शामिल हैं. इन बीजों में विटामिन ई भरपूर होता है. इन्हें स्नैक्स की तरह खाया जा सकता है या फिर सलाद, पैनकेक्स, दलिया, ओट्स और सूप में डालकर भी खा सकते हैं.
अंडेबालों की सेहत हमेशा अच्छी रहे और उन्हें अंदरूनी रूप से मजबूती मिले इसके लिए अंडे (Eggs) खाए जा सकते हैं. नियमित रूप से अंडे खाने पर शरीर को विटामिन ई मिलता है, आयरन मिलता है, विटामिन डी मिलता है और प्रोटीन की भी अच्छी मात्रा मिल जाती है. अंडे बालों को बढ़ने में मदद करते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं