Skin Care: अगर आप अपनी दादी-नानी से पूछेंगी तो वो आपको बचाएंगी कि उनके जमाने में किस तरह दूध की मलाई से उबटन तैयार करके चेहरे पर लगाया जाता था. दूध की मलाई (Milk Cream) सफेद या पीले रंग की होती है, यह गाढ़ी होती है और इसे त्वचा पर लगाने पर यह मैल और डेड स्किन सेल्स को हटा देती है. मलाई के इस्तेमाल से त्वचा को जरूरी नमी भी मिलती है और यह स्किन को प्राकृतिक निखार प्रदान करती है. जानिए किस तरह मलाई (Malai) से फेस पैक्स बनाकर चेहरे पर लगाए जा सकते हैं.
स्किन फास्टिंग है नया ट्रेंड, बेजान त्वचा में भी आ जाती है जान, जानिए क्या है Skin Fasting
निखरी त्वचा के लिए मलाई के फेस पैक्स | Milk Cream Face Packs For Glowing Skin
मलाई को चेहरे पर सादा भी लगाया जा सकता है. हथेली पर मलाई डालें और इसे चेहरे पर लगाकर मलना शुरू करें. लगभग 2 से 3 मिनट तक मलाई को चेहरे पर मलें. आपको नजर आएगा कि त्वचा से डेड स्किन सेल्स झड़कर गिरने लगी हैं. इसके बाद चेहरा धो लें. चेहरे पर चिकनाहट और चमक दिखने लगेगी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
Karwa Chauth: चेहरे पर लाली आ जाएगी लाल टमाटर के फेस पैक्स लगाकर, जानिए ग्लोइंग स्किन का यह राज
मलाई और बेसनफेस पैक बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन (Besan) लें और उसमें जरूरत के अनुसार मलाई डालकर फेस पैक बना लें. इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरा धो लें. हफ्ते में एक से दो बार इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.
मलाई और शहदस्किन जरूरत से ज्यादा ड्राई हो तो यह फेस पैक काम आता है. इस फेस पैक को बनाने के लिए मलाई और शहद (Honey) को बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लगाएं. 20 मिनट बाद चेहरा धोकर साफ करें. त्वचा चमकदार दिखेगी और रूखापन हट जाएगा.
मलाई और नींबू का रसअगर चेहरे पर गंदगी जमी हुई दिखने लगी है और लगता है कि डेड स्किन सेल्स ने अपनी पैठ जमा ली है, तो यह फेस पैक आपके बड़े काम का साबित होता है. मलाई और नींबू के रस को साथ मिलाकर कुछ मिनट चेहरे पर लगाकर रखें. इसे 10 मिनट बाद चेहरे से धोकर हटा लें. हफ्ते में एक बार इस फेस पैक को लगाने पर फायदा दिखेगा.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं