आज के समय में बढ़ता वजन कई लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन चुका है. अब, वजन कम करने के लिए लोग जिम जॉइन करते हैं, घंटों ट्रेडमिल पर चलते हैं और खूब पसीना बहाते हैं. लेकिन कई बार इतनी मेहनत के बाद भी वेट लॉस नहीं हो पाता. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. लोजेश नाम के एक फिटनेस कंटेंट क्रिएटर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में लोजेश ने अपनी वेट लॉस जर्नी शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने भी लंबे समय तक रोज जिम में मेहनत की, लेकिन शुरुआत में उन्हें कोई खास फायदा नहीं मिला. बाद में उन्होंने अपने वर्कआउट में एक छोटा-सा बदलाव किया, जिसके बाद उन्हें सिर्फ दो हफ्तों में अपनी बॉडी में फर्क दिखने लगा. इसी बदलाव की मदद से उन्होंने अपना वजन 89 किलो से घटाकर 65 किलो कर लिया. आइए जानते हैं कैसे-
3 महीने तक नहीं दिखा कोई असर
वीडियो में लोजेश बताते हैं कि वे लगातार तीन महीने तक हर सुबह 6 बजे उठकर 45 मिनट ट्रेडमिल पर चलते थे. उन्होंने एक भी दिन अपना वर्कआउट नहीं छोड़ा. लोजेश को पूरा भरोसा था कि रोज इतनी मेहनत करने से वजन तेजी से कम होगा. लेकिन तीन महीने बाद जब उन्होंने खुद को देखा, तो बॉडी में कोई खास बदलाव नहीं था. लगातार मेहनत के बाद भी रिजल्ट न मिलने से वे काफी निराश हो गए.
ये तरीका बना वेट लॉस का मंत्रबाद में उन्हें समझ आया कि वह हर दिन बिल्कुल एक जैसी एक्सरसाइज कर रहे थे. ट्रेडमिल की स्पीड, इंक्लाइन और टाइम हमेशा एक जैसा रहता था. जब आप लंबे समय तक एक ही तरह की एक्सरसाइज करते हैं, तो बॉडी उसे आदत बना लेती है. ऐसा होने पर बॉडी पहले के मुकाबले कम कैलोरी बर्न करती है, जिससे वेट लॉस की रफ्तार धीमी पड़ जाती है. यानी मेहनत जारी रहती है, लेकिन उसका असर कम होने लगता है.
इसके बाद लोजेश ने अपना वर्कआउट प्लान बदला. उन्होंने 45 मिनट की बजाय सिर्फ 20 मिनट की इंक्लाइन वॉक शुरू की. सबसे पहले 3 मिनट तक नॉर्मल स्पीड पर वॉक की. इसके बाद 5 मिनट तक इंक्लाइन 8 और स्पीड 3.5 रखी. फिर अगले 5 मिनट तक इंक्लाइन 12 और स्पीड 3.0 पर वॉक की. आखिर में 2 मिनट तक बिना इंक्लाइन के नॉर्मल स्पीड पर वॉक कर बॉडी को आराम दिया.
सिर्फ दो हफ्तों में दिखने लगा असरलोजेश का कहना है कि जैसे ही उन्होंने यह नया रूटीन फॉलो किया, सिर्फ दो हफ्तों के अंदर ही उन्हें अपनी बॉडी में बदलाव दिखने लगा. लोजेश ने बताया कि उन्होंने पहले से ज्यादा मेहनत नहीं की, बस सही तरीका अपनाया और इस तरह उन्होंने अपना वजन 89 किलो से घटाकर 65 किलो कर लिया.
कब और कितने दिन करें ये एक्सरसाइज?फिटनेस कंटेंट क्रिएटर के मुताबिक, इस तरह की इंक्लाइन वॉक को हफ्ते में 3 से 5 दिन करना काफी है. इसे स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के बाद या सुबह सबसे पहले भी किया जा सकता है.
ऐसे में अगर आप भी लंबे समय से एक ही तरह की एक्सरसाइज कर रहे हैं और आपका वेट लॉस नहीं हो रहा है, तो समय-समय पर अपने वर्कआउट में बदलाव करें. इसके साथ ही वेट लॉस के लिए अपनी डाइट में फाइबर और प्रोटीन से भरपूर चीजों को शामिल करें, साथ ही रोज 7 से 8 घंटे की भरपूर नींद लें. सही वर्कआउट प्लान और हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ आपको जल्दी वेट लॉस करने में मदद मिल सकती है.
यह भी पढ़ें- आपकी House Party में नहीं होगा कोई बोर, इस बार ट्राई करें Gen Z के ये ट्रेंड्स, सोशल मीडिया पर वायरल हो जाएंगी Photos
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं