वजन घटाने की शुरुआत अक्सर बड़े-बड़े वादों और कई चुनौतियों के साथ होती है, लेकिन मंजिल तक केवल वही पहुंच पाता है जो धैर्य, नियमित मेहनत और सही आदतों को अपनाता है. इसका शानदार उदाहरण हेले (Hayleigh) हैं, जिन्होंने अपनी वेट लॉस जर्नी इंस्टाग्राम से शेयर कर हजारों लोगों को मोटिवेट किया है. हेले ने बताया कि उन्होंने 3 साल में 47 किलो वजन कम कर 116 किलो से 69 किलो तक का सफर तय किया. एक वीडियो शेयर कर उन्होंने अपनी 5 जरूरी लाइफस्टाइल और खानपान से जुड़े बदलावों के बारे में बताया जिन्होंने वेट लॉस में काफी मदद की. आप भी इन 5 आदतों को अपना सकते हैं.
1. वॉकिंग
उन्होंने बताया कि पैदल चलना यानी वॉकिंग वेट लॉस के लिए सबसे अंडर रेटेड एक्सरसाइज है. उनके मुताबिक, ताजी हवा में 30 से 45 मिनट की वॉक करने से न सिर्फ शरीर एक्टिव रहता है, बल्कि दिमाग भी शांत होता है. साथ ही इससे फैट तेजी से बर्न करने में मदद मिलती है.
2. पर्याप्त पानी पीना
हेले ने बताया कि उनकी वेट लॉस जर्नी में पर्याप्त पानी पीना काफी जरूरी हिस्सा था. उनके मुताबिक जब उन्होंने रोजाना ज्यादा पानी पीना शुरू किया, तो उनकी क्रेविंग्स काफी कम हो गईं. साथ ही दिनभर काम करने के लिए एनर्जी भी बढ़ने लगी. पानी पीने के साथ-साथ उन्होंने रोज एक गिलास इलेक्ट्रोलाइट्स लेने की भी सलाह दी, जिससे शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स का संतुलन बना रहता है.
3. 100 ग्राम प्रोटीन
महिला ने सलाह दी कि वेट लॉस के लिए कम से कम 100 ग्राम प्रोटीन जरूर लेना चाहिए. उन्होंने अपना एक्सपीरिएंस शेयर करते हुए कहा कि रोजाना कम से कम 100 ग्राम प्रोटीन से उन्हें लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता था. साथ ही बार-बार भूख नहीं लगती थी और मसल्स बनाने में भी मदद मिली.
4. सुबह उठने के बाद का रुटीन
हेले ने बताया कि सुबह उठने के बाद सबसे पहले वर्कआउट या मेडिटेशन करना चाहिए. इसके अलावा कम से कम 30 मिनट तक फोन से दूरी भी बनाए रखनी चाहिए. उनका मानना है कि इससे मेंटल और फिजिकल हेल्थ बेहतर होती है. साथ ही उन्होंने बताया 'सिर्फ 2 हफ्तों तक करके देखिए. आप खुद महसूस करेंगे कि आपका स्ट्रेस कम हो गया, नींद बेहतर होने लगी और आपके अंदर पहले से ज्यादा एनर्जी, फोकस और शांति आ गई है.'
4. फाइबर का सेवन
हेले ने बताया कि वेट लॉस करने के लिए अपने खाने में फाइबर से भरपूर कम से कम 3 तरह की सब्जियां जरूर शामिल करें. दरअसल, फाइबर से कार्बोहाइड्रेट को पचाने का प्रोसेस आसान होता है और डायजेशन सही तरीके से काम करता है. इसके अलावा इससे पेट ज्यादा देर तक भरा हुआ महसूस होता है और भूख कम लगती है.
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
यह भी पढ़ें: Lizard Repellent Plants: घर में छिपकलियों का आतंक है? बालकनी में लगा दें ये 5 पौधे, आसपास भी नहीं फटकेंगी
यह भी पढ़ें: प्लास्टिक की बोतलों से बनाएं लालटेन जैसे प्लांटर्स, घर की खाली दीवार पर उगाएं धनिया, लेट्यूस और हरी मिर्च
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं