विज्ञापन

आपकी House Party में नहीं होगा कोई बोर, इस बार ट्राई करें Gen Z के ये ट्रेंड्स, सोशल मीडिया पर वायरल हो जाएंगी Photos

अगर आप जल्द ही हाउस पार्टी होस्ट करने वाले हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. यहां हम आपको कुछ खास टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपनी पार्टी को बोरिंग होने से बचा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे-

आपकी House Party में नहीं होगा कोई बोर, इस बार ट्राई करें Gen Z के ये ट्रेंड्स, सोशल मीडिया पर वायरल हो जाएंगी Photos
House Party को ऐसे बनाएं मजेदार
(Photo Credit: Freepik)

आजकल लोग बाहर जाने से ज्यादा हाउस पार्टी करना पसंद करते हैं. दोस्तों के साथ घर पर बैठकर मस्ती करना, पसंद का खाना खाना और देर तक बातें करना लोगों को ज्यादा अच्छा लगता है. हाउस पार्टी में खर्च भी कम होता है और अपने लोगों के साथ आराम से समय बिताने का मौका भी मिल जाता है. लेकिन अगर हर बार पार्टी में सिर्फ खाना, गाने और बातें ही हों, तो कुछ समय बाद वही चीजें बोरिंग लगने लगती हैं. ऐसे में कुछ आसान और मजेदार आइडिया आपकी पार्टी को पहले से ज्यादा यादगार बना सकते हैं. अगर आप भी जल्द ही हाउस पार्टी होस्ट करने वाले हैं, तो यहां हम आपको कुछ खास टिप्स बता रहे हैं. इन्हें फॉलो कर आप अपनी पार्टी को बोरिंग होने से बचा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे- 

पार्टी में रखें मजेदार गेम्स

अगर आप चाहते हैं कि कोई भी मेहमान बोर न हो, तो पार्टी में कुछ मजेदार गेम्स जरूर रखें. आप ट्रुथ एंड डेयर, डम्ब शराड्स, बिंगो, कार्ड गेम्स जैसे UNO, Sequence, कराओके चैलेंज या बॉलीवुड सॉन्ग गेसिंग गेम खेल सकते हैं. इन गेम्स में सभी लोग हिस्सा लेते हैं, जिससे वे बोर नहीं होते हैं, साथ ही पार्टी का माहौल भी हंसी-मजाक से भर जाता है.

घर में बनाएं छोटा-सा फोटो कॉर्नर

आज के समय में हर कोई फोटोज और रील्स बनाना पसंद करता है. आप अपने घर में एक कोने को फोटो कॉर्नर बना सकते हैं. इसके लिए ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है. रंग-बिरंगे गुब्बारे, फेयरी लाइट्स, कुछ फूल और एक सुंदर बैकड्रॉप लगाकर शानदार फोटो स्पॉट तैयार किया जा सकता है. यहां गेस्ट तस्वीरें क्लिक कर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर सकेंगे. इससे उन्हें अच्छा भी लगेगा और आपकी पार्टी उन्हें लंबे समय तक याद भी रहेगी.

थीम पार्टी का आइडिया करें ट्राई

हर बार एक जैसी पार्टी करने की बजाय कोई छोटी-सी थीम चुनें. जैसे ऑल व्हाइट पार्टी, रेट्रो नाइट, पायजामा पार्टी या बॉलीवुड थीम. जब सभी लोग एक ही थीम के अनुसार तैयार होकर आते हैं, तो पार्टी का मजा कई गुना बढ़ जाता है.

पोटलक पार्टी

आप पोटलक पार्टी रख सकते हैं. इसमें हर गेस्ट अपने घर से खाने की कोई एक डिश या ड्रिंक खुद बनाकर लाता है. इसके बाद सब लोग मिलकर एक-दूसरे का लाया हुआ खाना खाते हैं और पार्टी करते हैं.  

आज की Gen Z भीड़-भाड़ की जगह अपने करीबी दोस्तों के साथ छोटी पार्टी करना ज्यादा पसंद करती है. कम लोग होने से सभी एक-दूसरे के साथ खुलकर बातें कर पाते हैं और अच्छा समय बिताते हैं. इस बार आप भी ऐसा कर देख सकते हैं. इससे आपकी पार्टी लंबे समय तक लोगों को याद रहने वाली है, साथ ही लोग आपकी जमकर तारीफ भी करेंगे. 

यह भी पढ़ें- Silk कवर वाले तकिये पर सोने से क्या होता है? स्किन और बालों पर दिखने लगेगा ऐसा असर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Party, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com