विज्ञापन

आपकी ये 4 गलतियां दीमक की तरह चाट जाएंगी दौलत, हो जाएं अलर्ट!

Future Family Wealth Planning: आज हम आपको 5 ऐसे चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से अपनी बनाई हुई संपत्ति को आप  सुरक्षित रख सकते हैं.

आपकी ये 4 गलतियां दीमक की तरह चाट जाएंगी दौलत, हो जाएं अलर्ट!
Property And Family Planning Tips Hindi

Future Family Wealth Planning: हम पूरी जिंदगी मेहनत करते हैं और पैसा कमाते हैं, ताकि एक अच्छा जीवन जी सकें, लेकिन क्या कभी आपके दिमाग में यह सवाल आया है कि अगर में नहीं रहा, तो मेरी बनाई हुई संपत्ति का क्या होगा?  क्या मेरे परिवार वालों को यह मिल पाएगी या वे सिर्फ कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाते रह जाएंगे. आज हम आपको 5 ऐसे चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से अपनी बनाई हुई संपत्ति को आप  सुरक्षित रख सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

फ्यूचर की प्लानिंग को हल्के में न लें

कई बार लोग सोचते हैं कि आगे की प्लानिंग बाद में कर लेंगे. लेकिन यही सबसे बड़ी गलती होती है. अगर आपने पहले से तय नहीं किया कि आपकी संपत्ति किसे मिलेगी, तो बाद में परिवार को परेशानी उठानी पड़ सकती है. इसलिए जरूरी है अपनी संपत्ति का पूरा रिकॉर्ड तैयार रखें और परिवार को इसकी जानकारी दें.

कुछ भी खरीदने से पहले सोचें

ऐसा जरूरी नहीं है कि आप हर चीज खरीदें. कई बार हम सिर्फ दूसरों को देखकर खर्च कर देते हैं, जो बाद में नुकसान देता है. इसलिए ये बेहद जरूरी है कि आप उन चीजों पर ही खर्च करें को बेहद जरूरी हैं.

उधार लेने से पहले सोचें

आज के समय में ज्यादातर लोग क्रेडिट कार्ड जैसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जनते हैं इनका गलत इस्तेमाल आपको कर्ज में डाल सकता है. इसलिए यह बेहद जरूरी है कि आपको जितनी जरूरत हो, उतना ही उधार लें और समय पर चुका दें.

मुश्किल समय के लिए तैयार रहें

 जिंदगी में कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता. ऐसे में अगर आपके पास बीमा नहीं है, तो एक छोटी सी परेशानी भी बड़ी मुसीबत बन सकती है. आप हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस के अलावा अपने घर और प्रॉपर्टी का भी बीमा करवा सकते हैं.

पैसे को एक ही जगह न रखें

अगर आपने सारा पैसा एक ही जगह लगा दिया, तो नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में जरूरी है आप अपने पैसे को अलग-अलग जगह निवेश करें, ताकि रिस्क कम हो और फायदा ज्यादा.

इसे भी पढ़ें: भर-भर के हो रहा है हेयरफॉल? इन 5 योगासन से बालों का झड़ना होगा कम!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com