Healthy Drinks: सुबह उठते ही कुछ खाने से पहले पानी पीने की सलाह दी जाती है. इससे शरीर में जमे गंदे टॉक्सिंस निकल जाते हैं और शरीर अंदरूनी रूप से साफ हो जाता है. लेकिन, सादा पानी पीने के बजाय अगर यहां बताए मसाले का पानी पिया जाए तो बॉडी को डिटॉक्स होने में मदद मिलती है. इससे शरीर के गंदे टॉक्सिंस तो निकलते ही हैं, साथ ही पाचन बेहतर होता है और वजन कम होने में असर दिखने लगता है. यह मसाला है सौंफ. खानपान में सौंफ के दाने (Fennel Seeds) कई अलग-अलग तरह से शामिल किए जाते हैं. सौंफ के दाने एंटी-ऑक्सीडंट्स से भरपूर होते हैं जो शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को दूर करते हैं, इनसे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है और सेल्स डैमेज होने से बचती हैं. सौंफ विटामिन और खनिज की भी अच्छी स्त्रोत होती है. यहां जानिए सुबह के समय सौंफ का पानी पीने पर शरीर को कौन-कौनसे फायदे मिलते हैं और इस पानी को किस तरह बनाकर तैयार किया जा सकता है.
बालों पर इस फल के पत्तों का लगा लिया हेयर पैक, तो कैराटिन जैसा दिखने लगेगा असर
सौंफ का पानी पीने के फायदे | Benefits Of Drinking Fennel Seeds Water
सौंफ का पानी बनाने के लिए रात के समय एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ के दाने डालकर रख दें. अगली सुबह इस पानी को हल्का सा उबालें और हल्का गर्म ही पिएं. इसे सुबह उठते ही खाली पेट पिया जा सकता है. आप अगर रात में सौंफ भिगोना भूल गए हैं तो सुबह एक चम्मच सौंफ को पानी में डालकर कुछ देर उबालकर भी पिया जा सकता है. सौंफ का पानी पीने के आधे से एक घंटे बाद तक कुछ खाएं या पिएं नहीं. रोजाना इस सौंफ के पानी को पीने पर शरीर पर असर दिखने लगता है.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
सौंफ का पानी फाइबर से भरपूर होता है और साथ ही फैट बर्निंग गुण होने के चलते वजन कम (Weight Loss) करने में कारगर साबित होता है. इसीलिए सौंफ का पानी पीने पर वजन कम होने और खासकर पेट अंदर होने में असर दिखने लगता है.
पाचन के लिए है अच्छासौंफ का पानी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है और पाचन को दुरुस्त रखता है. इस पानी को पीने पर कब्ज, पेट फूलने और गैस जैसी दिक्कतें नहीं होती हैं.
त्वचा के लिए फायदेमंदशरीर जब अंदरूनी रूप से स्वस्थ रहता है तो उसका असर शरीर के ऊपर भी नजर आता है. सौंफ के पानी से बॉडी डिटॉक्स होती है जिस चलते स्किन भी मुलायम और चमकदार नजर आने लगती है. जिन लोगों को फोड़े-फुंसियों (Pimples) की दिक्कत होती है उन्हें सौंफ का पानी जरूर पीना चाहिए.
पीरियड क्रैंप्स कम होने लगते हैंपीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को कम करने में भी सौंफ के पानी के फायदे नजर आते हैं. सौंफ का पानी ब्लड फ्लो को बेहतर करता है. जिन लड़कियों को पीरियड्स के दौरान जरूरत से ज्यादा दर्द महसूस होता है अगर वे रोजाना सौंफ का पानी पिएंगी तो उन्हें दर्द कम होता महसूस होने लगेगा.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं