Hair Care: मेहंदी को बालों पर कई अलग-अलग तरह से लगाया जाता है. बालों को घना, लंबा और मुलायम करने के साथ-साथ सफेद बालों (White Hair) को रंगने में मेहंदी का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन, बालों पर मेहंदी लगाने पर बाल अक्सर ही लाल या संतरी रंग के नजर आने लगते हैं. लेकिन, अगर बालों पर मेहंदी का घोल सही तरह से तैयार करके लगाया जाए तो आप भी बालों को डार्क ब्राउन कलर (Dark Brown Color) का कर सकती हैं. इसके लिए आपको सैलून के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे और ना ही हजारों रूपए खर्च करने होंगे. यहां जानिए मेहंदी (Mehendi) में क्या मिलाकर लगाने से बालों पर डार्क ब्राउन कलर चढ़ता है.
सुबह-सुबह फूल गया है पेट तो इन 3 योगासन से गैस निकाल दीजिए बाहर, तुरंत मिल जाएगा आराम
बालों को डार्क ब्राउन करने के लिए मेहंदी | Mehendi To Get Dark Brown Hair Color
बालों को डार्क ब्राउन, चॉक्लेट ब्राउन या गोल्डन ब्राउन कलर करने के लिए मेहंदी में इंडिगो पाउडर मिलाकर लगाया जा सकता है. इंडिगो और मेहंदी (Henna) दोनों ही प्राकृतिक होते हैं इसीलिए बालों को इनसे नुकसान नहीं होता है. बस ध्यान इस बात का रखना होगा कि आप कितनी मात्रा में मेहंदी ले रहे हैं और कितनी मात्रा में इंडिगो का पाउडर.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

एक हिस्सा मेहंदी का लिया जा रहा है तो 2 हिस्से इंडिगो पाउडर (Indigo Powder) के लें. अगर एक हिस्सा मेहंदी का और 3 या 4 हिस्से इंडिगो पाउडर के लिए जाएं तो बालों का रंग और गहरा या काला चढ़ता है. इसीलिए ब्राउन कलर के लिए इंडिगो को मेहंदी से दुगुनी मात्रा में ही मिलाएं.
सबसे पहले मेहंदी में गर्म पानी मिलाकर घोल तैयार करें. कम से कम 20 मिनट के लिए इसे गर्म पानी में भिगोकर रखें. इसके बाद इंडिगो में 20 मिनट के लिए गर्म पानी मिलाकर घोल तैयार करें. मेहंदी को इंडिगो से ज्यादा देर तक भिगोकर रखने की जरूरत होती है इसलिए मेहंदी का घोल पहले बनाएं. अब आखिर में मेहंदी और इंडिगो को साथ मिलाकर घोल तैयार करें. इस घोल को बालों पर जड़ों से सिरों तक लगाएं और उसके बाद शावर कैप लगाकर रखें. कम से कम डेढ़ घंटे इस घोल को सिर पर लगाकर रखें और फिर बाल धोकर साफ कर लें. इस घोल से बालों को ब्राउन रंग मिल जाएगा.
ये ज़ुल्फ अगर खुल्के गाना बनाना क्यों था संगीतकार रवि के लिए चैलेंजिंग | Bollywood GoldNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं