Weight Loss: वजन घटाने में डाइट महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. डाइट अच्छी ना हो तो शरीर में टॉक्सिंस जमने लगते हैं और वजन बढ़ता जाता है. ऐसे में रोज सुबह आप इन खास बीजों का पानी पी सकते हैं. ये बीज हैं धनिया के बीज. छोटे पीले रंग के धनिया के बीजों (Coriander Seeds) में कई खनिज और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. इनमं एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं और इन बीजों का पानी खासतौर से पाचन पर अच्छा असर दिखाता है. जानिए किस तरह धनिया के बीजों का पानी बनाया जाता है और वजन कम होने के अलावा इन बीजों का पानी पीने पर शरीर को कौन-कौनसे फायदे मिलते हैं.
White Hair: नारियल तेल में मिलाकर लगा लें यह चीज, जड़ों से सिरों तक काले हो जाएंगे सफेद बाल
धनिया का पानी पीने के फायदे | Benefits Of Drinking Dhaniya Water
धनिया का पानी बनाने के लिए आपको आधा चम्मच धनिया के दाने एक गिलास पानी में भिगोकर रख देने हैं. इस पानी को सुबह हल्का गर्म करके पी सकते हैं. इसके अलावा, रात में ही इस पानी को उबालकर रख सकते हैं और अगली सुबह हल्का गर्म करके इसे खाली पेट पी लें.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

धनिया का पानी (Dhaniya ka pani) पीने से पाचन संबंधी दिक्कतें दूर हो जाती हैं. इस पानी से बाइल एसिड्स को फायदा मिलता है. पाचन के लिए बाइल एसिड्स जरूरी होते हैं. इसके अलावा, धनिया का पानी मेटाबॉलिज्म को बेहतर करता है सो अलग.
घटता है वजनधनिया का पानी शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है. इस डिटॉक्स वॉटर को पीने पर शरीर से एक्सेस फैट (Fat) कम होता है और वजन कम होने में मदद मिलती है. अगर आप सुबह इस पानी को खाली पेट पीकर निकलेंगे तो आपको कुछ हफ्तों में बैली फैट कम होने में असर दिखने लगेगा. खासतौर से अगर हल्की-फुल्की एक्सरसाइज की जाए तो यह पानी तेजी से असर दिखाता है.
बालों के लिए है अच्छाधनिया के पानी से शरीर को विटामिन के, सी और ए मिलते हैं. ये तत्न बालों की सेहत अंदरूनी रूप से बेहतर बनाने में मददगार होते हैं. अगर आप हेयर लॉस से परेशान हैं तो धनिया का पानी पीना शुरू कर सकते हैं.
डायबिटीज में दिखाता है असरधनिया के पानी को डायबिटीज (Diabetes) की डाइट में शामिल किया जा सकता है. सुबह के समय धनिया का पानी पीने पर ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं