Diwali 2024: दिवाली के त्योहार पर सभी घरों में दीये जलाते हैं, मोमबत्तियां लगाते हैं और छोटे-बड़े पटाखे जलाकर दिवाली का जश्न मनाते हैं. पटाखों (Firecrackers) से खेलते हुए अक्सर ही बच्चे या बड़े जल जाते हैं. हाथ या पैर ही ज्यादातर इन पटाखों की चपेट में आ जाते हैं. ऐसे में बहुत से लोगों को यह समझने में दिक्कत होती है कि तुरंत इस जले हुए हिस्से (Burnt Skin) को ट्रीट कैसे करें. जले हुए हिस्से पर क्या लगाएं, क्या मलें, पानी में रखें या पट्टी बांधे यह पता ही नहीं होता और अक्सर ही व्यक्ति कुछ गलती कर बैठता है जिससे जला हुआ घाव या तो बढ़ सकता है या उसके दाग हमेशा के लिए त्वचा पर पड़ सकते हैं. आप ऐसी गलती ना करें इसीलिए डॉक्टर अग्नि कुमार बोस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है. डॉ. अग्नि कुमार डर्मेटोलॉजिस्ट हैं और अक्सर ही जानकारी भरे वीडियो सभी से साझा करते रहते हैं. ऐसे ही एक वीडियो में जानिए अगर दिवाली पर त्वचा जल जाए तो क्या करना चाहिए.
त्योहारों में पकवानों से नहीं बिगड़ेगी तबीयत, पिएं आयुर्वेदिक डॉक्टर की बताई जड़ी-बूटियों वाली चाय
दिवाली पर जल जाएं तो क्या करें | How To Treat Burns On Diwali
डॉ. अग्नि कुमार बोस का कहना है कि अगर आपकी त्वचा दिवाली पर पटाखे वगैरह से जल गई है तो सबसे पहले अपनी जली हुई त्वचा को ठंडे रनिंग वॉटर के नीचे लाएं यानी नल के बहते पानी के नीचे लेकर जाएं या किसी कप वगैरह से ठंडा पानी जली हुई त्वचा पर डालें. कभी भी जले हुए हिस्से पर बर्फ (Ice) को सीधा नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इससे फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है. बर्फ को जले हुए हिस्से पर सीधा लगाया जाए तो इससे आइस बर्न (Ice Burn) हो सकता है और त्वचा और जल सकती है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
जले हुए हिस्से पर प्लेन एंटीबायोटिक क्रीम लगाएं और उसके ऊपर पट्टी को रखकर टेप से बांधें. कभी भी रूई को सीधा जले हुए हिस्से पर नहीं लगाना चाहिए क्योंकि कॉटन फाइबर घाव पर चिपककर घाव (Wound) को बढ़ा सकते हैं. इसके अलावा जब भी आप ड्रेसिंग चेंज करेंगे तो घाव पर चिपकी रूई से दिक्कत ज्यादा होगी और दर्द भी बढ़ेगा.
कुछ दिन बाद जले हुए हिस्से पर फोड़े नजर आ सकते हैं जोकि पूरी तरह सामान्य होते हैं. इसपर आपको नियमित रूप से ड्रेसिंग करते रहना है. अगर ड्रेसिंग नहाते समय गीली हो जाती है तो दिक्कत की बात नहीं है. आप नहाने के बाद ड्रेसिंग को बदल सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं