विज्ञापन

सांप कैसे भगाएं? घर में क्या रखने से सांप नहीं आता है

कौन सी गंध सांपों को दूर रखेगी? टॉयलेट में सांप दिखने की घटनाएं डराने वाली होती हैं. महाराष्ट्र के अकोला में कमोड से ब्लैक कोबरा का रेस्क्यू किया गया. जानें सांप बाथरूम तक क्यों पहुंचते हैं, उन्हें भगाने के लिए क्या न डालें और बचाव के जरूरी तरीके.

सांप कैसे भगाएं? घर में क्या रखने से सांप नहीं आता है
कमोड में सांप दिख जाए तो क्या करें
ndtv

टॉयलेट या बाथरूम में अचानक सांप दिख जाए तो किसी के भी होश उड़ सकते हैं. अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर सांप घर के अंदर कैसे पहुंच जाते हैं और क्या कोई ऐसी चीज है. जिसकी गंध से वे दूर भागते हैं. हाल ही में महाराष्ट्र के अकोला में ऐसा ही मामला सामने आया, जहां एक घर के कमोड में जहरीला ब्लैक कोबरा कुंडली मारकर बैठा मिला. इस घटना ने एक बार फिर घरों में सांपों के पहुंचने और उनसे बचाव को लेकर चिंता बढ़ा दी है. बारिश, नमी, आसपास की झाड़ियां और घरों में मौजूद छोटे रास्ते सांपों के आने की वजह बन सकते हैं. ऐसे में जानना जरूरी है कि सांप बाथरूम या टॉयलेट तक कैसे पहुंचते हैं. उन्हें देखकर क्या करना चाहिए और घर को सुरक्षित रखने के लिए किन सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए.

घर के टॉयलेट में मिला ब्लैक कोबरा

सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है. बता दें कि महाराष्ट्र के अकोला की सुधीर कॉलोनी में 1 नवंबर की रात एक घर के टॉयलेट के कमोड में ब्लैक कोबरा दिखाई दिया. सुचना मिलने पर वन्यजीव विभाग के वार्डन बाल काळणे मौके पर पहुंचे और प्लास्टिक पाइप की मदद से सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया. बताया गया कि इलााके में सूखे और पानी की कमी के चलते सांप सुरक्षित ठिकानों की तलाश में रिहायशी इलाकों की ओर आ रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

घर में क्या रखने से सांप नहीं आता है

नागदौन, लहसुन और प्‍याज, लौंग, दालचीनी, फ‍िनाइल, केरोस‍िन और स्‍नेक अवे पाउडर घर में जरूर रखें. इससे आपके घर में सांप घुस भी नहीं पाएगा.

टॉयलेट और बाथरूम में सांप क्यों आते हैं?

बता दें कि सांप का बाथरूम या टॉयलेट में आना जरूरी नहीं कि घर की गंदगी की वजह से हो. कई बार ड्रेनेज और पाइपलाइन के रास्ते उनके घर तक पहुंचने की संभावना होती है. बाथरूम और नालियों में नमी, अंधेरा और कम आवाजााही होने के कारण सांप वहां छिप सकते हैं. गर्मी या सूखे के दौरान वे ठंडीी और सुरक्षित जगह तलाशते हुए भी घरों के आसपास पहुंच सकते हैं. नाली के आसपास मौजूद छोटे जीव भी सांपों को आाकर्षित कर सकते हैं.

सांप के ऊपर क्या डालें कि वह भाग जाए

अगर टॉयलेट या बाथरूम में सांप दिख जाए, तो उसके ऊपर कोई चीज डालकर भगाने की कोशिश न करें. फिनाइल, ब्लीच, तेजाब, मिट्टी का तेल, मिर्च पाउडर या कोई घरेलू केमिकल डालना सुरक्षित उपाय नहीं है. इससे सांप आाक्रामक या अस्थिर हो सकता है और इंसान के लिए खतरा बढ़ सकता है. सांप को मारने, छेड़ने या पकड़ने की कोश‍िश भी न करें.

ये भी पढ़ें- क्या मनी प्लांट हमेशा के लिए पानी में उग सकते हैं? जानिए मनी प्लांट लगाने के आसान टिप्स और ट्रिक्स

बाथरूम में सांप आने से कैसे बचें

बता दें कि सांप के घर में आने का जोखिम कम करने के लिए कुछ सावधानियां अपनाई जा सकती हैं. सबसे पहले  ड्रेन आउटलेट पर मजबूत सही फिटिंग वाली जाली लगवााएं. खुले पाइप और दीवार या फर्श के आसपास बने गैप को उपयुक्त सीलेंट से बंद करवाएं. घर के आसपास झाड़ियां, लकड़ी के ढेेर और कचरा जमा न होने दें. बाथरूम और टॉयलेट की नालिियों तथा पाइपलाइन की नियमित जांच करवाएं.

सांप दिख जाए तो क्या करें

इसके अलावा, सांप दिखने पर दूरी बनाएं और बच्चों व पालतू जानवरों को उस जगह से दूर रखें. अगर सुरक्षित तरीके से संभव हो तो कमरे का दरवाजा बंद कर दें और बाहर से लोगों को अंदर जाने से रोोकें. सांप को छूने या रास्ता रोकने की कोशिश न करें. तुरंत स्थानीय वन विभाग या प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यूअर को बुलाएं. याद रखें, सांप के ऊपर कुुछ डालना या उसे खुद भगाना जोखिम भरा हो सकता है.

ये भी पढ़ें- शॉपिंग के बाद कपड़ों पर सिक्योरिटी टैग लगा रह जाए तो क्या करें? जानिए हटाने का तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Snake, Saanp
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com