विज्ञापन

Diwali LIVE Updates: दिवाली पर कैसे करें लक्ष्मी-गणेश की पूजा? दिल्ली, पटना, लखनऊ में क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त? यहां जानें सबकुछ

Diwali LIVE Updates: दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजन का विशेष महत्व है. मान्यता है कि इस दिन शुभ मुहूर्त में पूजा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है. ऐसे में यहां हम आपको आपके शहर के अनुसार दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त बताएंगे. साथ ही जानेंगे कि लक्ष्मी-गणेश की पूजा कैसे करें, पूजा में किन चीजों को शामिल करना चाहिए, कौन से उपाय करना शुभ माना जाता है और दिवाली के दिन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

Diwali LIVE Updates: दिवाली पर कैसे करें लक्ष्मी-गणेश की पूजा? दिल्ली, पटना, लखनऊ में क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त? यहां जानें सबकुछ
Diwali 2026 LIVE Updates Lakshmi Puja Shubh Muhurat: दिवाली पर किस समय करें लक्ष्मी-गणेश की पूजा?
(Photo Credit: NDTV)

Diwali 2026 LIVE Updates: आज देशभर में दिवाली का त्योहार पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. दिवाली खुशियों, रोशनी और सुख-समृद्धि का पर्व है. इस दिन लोग अपने घरों को दीयों, रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाते हैं. शाम होते ही घरों में दीप जलाए जाते हैं और मां लक्ष्मी तथा भगवान गणेश की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली की रात मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है.

हालांकि, दिवाली की पूजा में सही समय का ध्यान रखना भी जरूरी माना जाता है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दिन स्थिर लग्न में पूजा करना शुभ होता है. ऐसे में आइए जानते हैं आज दिवाली पर आपके शहर में लक्ष्मी-गणेश की पूजा करने का सबसे शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, पूजा के लिए कौन-कौन सी सामग्री जरूरी है और पूजा करने की सही विधि क्या है? साथ ही जानेंगे मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय, इस दिन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और क्या करने से घर में सुख-समृद्धि आती है. दिवाली से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें-

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diwali, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com