विज्ञापन

क्‍या सच में बार-बार फ्रिज खोलने से खर्च होती है ज्‍यादा बिजली? जानें इसके क्या हैं नुकसान

Fridge Electricity Saving Tips: क्या आप जानते हैं कि बार-बार दरवाजा खोलने से आपके फ्रिज के अंदर रखे खाने के खराब होने का चांसेस तो बढ़ ही जानते हैं, इसके साथ ही फ्रिज के खराब होने का रिस्क भी बढ़ जाता है.

क्‍या सच में बार-बार फ्रिज खोलने से खर्च होती है ज्‍यादा बिजली? जानें इसके क्या हैं नुकसान
बार-बार फ्रिज खोलने से होते हैं ये नुकसान, जानें. ( AI Image)

Disadvantages of Repeatedly Opening the Fridge: कई लोग छोटे-छोटे कामों के लिए के बार-बार फ्रिज खोलते हैं. एक साथ चीजें निकालने की बजाय बारी-बारी निकालते हैं और इसकी वजह से फ्रिज का गेट बार-बार खुलता, बंद होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करने से आपके फ्रिज के अंदर रखे खाने के खराब होने का चांसेस तो बढ़ ही जानते हैं, इसके अन्य कई नुकसान भी हैं. तो अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं तो आपको ये आर्टिकल पूरा जरूर पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं कि फ्रिज का दरवाजा बार-बार खोलने से क्या नुकसान होता है.

फ्रिज बार-बार खोलने के नुकसान (Disadvantages of Repeatedly Opening the Fridge)

कंप्रेसर पर दबाव

जैसे ही गर्म हवा अंदर आकर ठंडी हवा की जगह लेती है, ठंडी हवा तेजी से बाहर निकलने लगती है. आपके फ्रिज का कंप्रेसर पूरी रफ्तार से चलने लगता है, और सामान्य से ज्यादा जोर लगाता है. बार-बार ऐसा होने से कंप्रेसर के खराब होने का खतरा होता है.

बिजली के बिल पर असर

जब दरवाजा बार-बार खुलता रहता है, तो हर कूलिंग साइकिल में ऊर्जा की खपत 20% तक बढ़ सकती है. आपका फ्रिज जितनी ज्यादा मेहनत करेगा, बिजली का खर्च उतना ही बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें: फ्रिज से आती है अजीब सी बदबू, सिर्फ 15 मिनट दें, पूरा हफ्ता फ्रिज से आएगी 5-स्टार होटल जैसी खुशबू

खाने की ताजगी पर असर

फ्रिज की कूलिंग में कमी सीधे तौर पर आपके खाने की सुरक्षा और ताजगी के लिए खतरा बन जाती है. डेयरी उत्पाद, मांस और बचा हुआ खाना खराब होने का डर होता है. बार-बार फ्रिज खोलने से फ्रिज का टेम्प्रेचर बढ़ता है और इससे हानिकारक बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं, इसकी वजह से खाना खराब होता है. साथ ही सब्जियां और फल मुरझा सकते हैं.

फ्रिज के काम करने के तरीके पर असर

जब आपके फ्रिज का दरवाजा बहुत ज़्यादा देर तक खुला रह जाता है, तो तापमान का संतुलन बिगड़ जाता है. कंप्रेसर को लगातार काम करना पड़ता है, जिससे मोटर और कूलिंग सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. इसके कारण कूलिंग एक जैसी नहीं हो पाती. कुछ हिस्से बहुत ज्यादा गर्म हो जाते हैं, जबकि दूसरे बहुत ज्यादा ठंडे हो जाते हैं.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

लेखक के बारे में
img
दीक्षा सिंह
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Opening Fridge Repeatedly, Fridge Door Electricity Bill, Open Fridge Health Risk, Fridge Power Consumption, Refrigerator Energy Waste, Frequent Fridge Opening, Fridge Electricity Saving Tips, Does Opening Fridge Waste Power, Fridge Door Open Bacteria, Food Spoilage Fridge Door, High Electricity Bill Fridge, Fridge Temperature Fluctuation, Stop Opening Fridge Again Again, Fridge Door Open Health Hazard, Save Electricity Fridge Tips, Fridge Cooling Loss Reason, Fridge Habits Increasing Bill, Fridge Open Food Poisoning Risk, Why Not Open Fridge Often, How Much Power Fridge Uses, Fridge Door Open Effect, Fridge Energy Saving Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com