विज्ञापन

घर में शकरकंद कैसे उगाएं? जानिए शकरकंद उगाने का सबसे आसान तरीका

शकरकंद एक ऐसी पौष्टिक सब्जी है जिसे आप आसानी से अपने घर की छत, बालकनी या होम गार्डन में उगा सकते हैं. साथ ही इसके लिए आपको महंगे बीज खरीदने की जरूरत नहीं होती. आइए जानते हैं इस घर पर उगाने का सही तरीका...

घर में शकरकंद कैसे उगाएं? जानिए शकरकंद उगाने का सबसे आसान तरीका
शकरकंदी कैसे उगाएं?
Photo Credit: NDTV

Shakarkandi Kaise Ugaye: सर्दियों का सीजन शुरू होते ही बाजारों और ठेलों पर शकरकंद दिखना शुरू हो जाती है. कई लोग इसे पानी में उबालकर खाना पसंद करते हैं, तो कुछ इसे भूनकर खाते हैं. नींबू का रस और मसाला इसके स्वाद में चार-चांद लगा देते हैं. खास बात ये हैं कि शकरकंद एक ऐसी पौष्टिक सब्जी है जिसे आप आसानी से अपने घर की छत, बालकनी या होम गार्डन में उगा सकते हैं. साथ ही इसके लिए आपको महंगे बीज खरीदने की जरूरत नहीं होती. बाजार से खरीदे गए शकरकंद की मदद से ही नई बेल तैयार करके ढेर सारे शकरकंद उगाए जा सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको घर पर ही शकरकंद उगाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं. इसकी जानकारी @terracegardening नाम के चैनल से यूट्यूब पर दी गई है.

बाजार से खरीदे शकरकंद से ऐसे तैयार करें बेल

सबसे पहले एक शकरकंद लें और उसे आधा पानी में डुबोकर किसी ग्लास या बर्तन में रख दें. ध्यान रखें कि शकरकंद का एक हिस्सा पानी में रहे और दूसरा हिस्सा ऊपर की ओर रहे. लगभग एक सप्ताह के अंदर उसमें से नई बेलें और अंकुर निकलने लगेंगे. जब बेलें अच्छी तरह विकसित हो जाएं, तब वे रोपाई के लिए तैयार हो जाती हैं.

गमले और मिट्टी की तैयारी

शकरकंद उगाने के लिए कम से कम 12 इंच गहराई वाला ग्रो बैग या गमला चुनें. मिट्टी का मिश्रण तैयार करते समय 50 प्रतिशत सामान्य मिट्टी, 50 प्रतिशत अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद और थोड़ी मात्रा में रेत मिला सकते हैं. मिट्टी ऐसी होनी चाहिए जिसमें पानी जमा न हो और जल निकासी अच्छी हो.

यह भी पढ़ें: पीतल की बाल्टी कैसे साफ करें? जानें पीतल के बर्तन चमकाने के 3 आसान घरेलू उपाय, मिनटों में हटेगा कालापन

बेल की रोपाई कैसे करें?

तैयार बेल से 20 से 30 सेंटीमीटर लंबी कटिंग लें और उसकी दो से तीन गांठें मिट्टी के अंदर दबा दें. एक 12 इंच के ग्रो बैग में 2 से 3 बेलें लगाई जा सकती हैं. रोपाई के तुरंत बाद अच्छी तरह पानी दें और पौधे को एक सप्ताह तक हल्की छाया में रखें. इसके बाद इसे पूरी धूप में रखा जा सकता है.

ऐसे करें देखभाल

शकरकंद की फसल तैयार होने में लगभग 110 से 120 दिन लगते हैं. इस दौरान समय-समय पर वर्मी कम्पोस्ट, गोबर की खाद या खाद देते रहें. पौधे को लगातार पानी दें, लेकिन जलभराव न होने दें. कुछ ही हफ्तों में बेल तेजी से फैलने लगती है और पौधा मजबूत हो जाता है.

कब करें खुदाई?

करीब चार महीने बाद जब बेलें पूरी तरह बन जाएं, तब शकरकंद की खुदाई की जा सकती है. एक ही ग्रो बैग से कई शकरकंद मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: गमले में तेज पत्ते कैसे उगाएं? घर पर तेजपत्ता लगाने के आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Gardening Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com