Dengue Fever: मच्छर से होने वाला डेंगू इस मौसम में सबसे ज्यादा होने वाली बीमारियों में से एक है. डेंगू के बढ़ने का एक कारण बरसात के गंदे पानी का जगह-जगह जम जाना है जिससे उसमें मच्छर (Mosquitoes) पनपने लगते हैं. इन्हीं मच्छरों के काटने पर डेंगू होता है. डेंगू होने पर तेज बुखार, सिर में दर्द, आंखों में दर्द, कमजोरी, जोड़ों में दर्द, जी मिचलाना और अल्टी जैसे लक्षण दिखने लगते हैं. हालांकि, डेंगू का डॉक्टर की सलाह से इलाज चलता है लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे भी हैं जिन्हें बुखार और अन्य लक्षणों को कम करने के लिए डेंगू (Dengue) होने पर आजमाया जा सकता है. ये नुस्खे बेहद कारगर भी साबित होते हैं.
Skin Care Mistakes: ट्रेंड देखकर गलती से भी ना लगा लें चेहरे पर ये 6 चीजें, पड़ सकता है पछताना
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
डेंगू के घरेलू उपाय | Dengue Home Remedies
गिलोय का जूसआयुर्वेद में गिलोय को औषधि माना जाता है. गिलोय का जूस (Giloy Juice) खासतैर से मेटाबॉलिज्म और इम्यूनिटी को बढ़ाता है. इम्यूनिटी बढ़ने पर शरीर को डेंगू से लड़ने की शक्ति मिलती है. गिलोय रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) बढ़ाने के साथ ही बुखार को भी कम करता है. इसे हल्के गर्म पानी में मिलाकर पिया जा सकता है. दिन में 2 बार गिलोय का जूस पिया जा सकता है लेकिन इससे ज्यादा इसके सेवन से परहेज करना चाहिए.
अमरूद का जूससेहद को अमरूद के जूस (Guava Juice) से कई फायदे मिलते हैं. इसमें विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है. डेंगू की डाइट में अमरूद के जूस को शामिल किया जा सकता है. रोजाना एक कप अमरूद का जूस दिन में 2 बार पिया जा सकता है. जूस के अलावा ताजा अमरूद भी खाया जा सकता है.
पपीते के पत्ते
डैंगू के मरीजों को अक्सर पपीते के पत्ते का जूस या काढ़ा पीने की भी सलाह दी जाती है. इसे प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए पिया जाता है. पपीते के पत्तों (Papaya Leaves) को मसलकर जूस निकाला जाता है और इस जूस को दिन में एक से दो बार पिया जा सकता है.
खाएं ये चीजें
शरीर को डेंगू से लड़ने के लिए स्ट्रोंग प्रतिरोधक क्षमता की जरूरत होती है. कई चीजें ऐसी हैं जिन्हें डेंगू में खाया-पिया जा सकता है. खट्टे फल, लहसुन, बादाम और हल्दी आदि खानपान में शामिल किए जा सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
मधुर भंडारकर और तमन्ना ने फिल्म 'बबली बाउंसर' को लेकर NDTV से की ख़ास बातचीत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं